एक्सप्लोरर

'मंकीगेट’ प्रकरण के बाद मेरा करियर खत्म हो गया: साइमंड्स

10 साल के बाद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज एंड्रयू साइमंड्स ने एक बार फिर ‘मंकीगेट’ प्रकरण को याद किया है.

विवादित ‘मंकीगेट’ प्रकरण के 10 साल गुजर जाने के बाद एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑल राउंडर एंड्रयू साइमंड्स ने इस मुद्दे को नई हवा दी है. 2008 में हुए इस घटना को याद करते हुए उन्होंने कहा कि ‘मंकीगेट’ प्रकरण के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका स्तर गिरता गया जिसके बाद वह काफी शराब पीने लगे.

साइमंड्स ने सिडनी टेस्ट में हरभजन सिंह पर उन्हें ‘बंदर’ कहने का आरोप लगाया था लेकिन भारतीय स्पिनर ने इससे इनकार किया था. इस घटना के बाद हरभजन पर तीन मैच का बैन लगाया गया लेकिन भारतीय टीम ने इस दौरे से हटने की धमकी दी जिसके बाद इस फैसले को बदल दिया गया.

इस 43 वर्षीय खिलाड़ी ने इस पूरे प्रकरण के बारे में बात करते हुए कहा कि इससे उनका करियर काफी प्रभावित हुआ.

साइमंड्स ने ‘ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन’ से कहा, ‘‘इस क्षण के बाद से मेरे करियर में गिरावट शुरू हो गयी. मैंने बहुत शराब पीना शुरू कर दिया. मैं दबाव महसूस करने लगा कि मैंने अपने साथी खिलाड़ियों को इस प्रकरण में फंसा दिया. मैं इसका सामना गलत तरीके से कर रहा था. मैं महसूस कर रहा था कि मैं दोषी हूं, मैंने अपने साथियों को ऐसी चीज में शामिल कर दिया जिसमें मुझे लगता है कि वे शामिल होने के हकदार नहीं थे.’’

साइमंड्स ने ऑस्ट्रेलिया के लिए अपना अंतिम मैच मई 2009 में खेला था. एक महीने बाद उन्हें टीम से शराब पीने संबंधित और अन्य मुद्दों पर कई नियमों को तोड़ने के लिए वर्ल्ड टी20 से स्वदेश भेज दिया गया था और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया था.

यह खिलाड़ी इस प्रकरण पर अपनी बात पर अडिग रहा कि हरभजन ने कई बार उनके अभद्र भाषा में बात की थी.

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने भारत में इस सीरीज से पहले हरभजन से बात की थी, उसने भारत में पहले भी मुझे बंदर कहा था. मैं उनके ड्रेसिंग रूम में गया और कहा, क्या मैं एक मिनट के लिए हरभजन से बाहर बात कर सकता हूं, प्लीज? वह बाहर आया और मैंने कहा, ‘देखो, इस तरह के नाम से पुकारना बंद होना चाहिए वर्ना यह चीज हाथ से बाहर निकल जाएगी.’’

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वनडे में बनेंगे 500 रन! वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज का सनसनीखेज दावा; गेंदबाजों में खौफ
वनडे में बनेंगे 500 रन! वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज का सनसनीखेज दावा
विकेटकीपिंग क्यों सीख रहे हैं यशस्वी जायसवाल, कप्तान ने किया खुलासा
विकेटकीपिंग क्यों सीख रहे हैं यशस्वी जायसवाल, कप्तान ने किया खुलासा
पाकिस्तान का कटा नाम, भारत में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी में बांग्लादेश को मिली जगह
पाकिस्तान का कटा नाम, भारत में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी में बांग्लादेश को मिली जगह
रांची में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? देखें भारत-वेस्टइंडीज दूसरे टी20 की संभावित प्लेइंग 11
रांची में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? देखें भारत-वेस्टइंडीज दूसरे टी20 की संभावित प्लेइंग 11

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम में वापसी पर छलका उमेश यादव का दर्द, बोले- 'मुझे सपोर्ट करने की बजाय...'
टीम में वापसी पर छलका उमेश यादव का दर्द, बोले- 'मुझे सपोर्ट करने की बजाय...'
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
बिहार MLC चुनाव के बीच शिक्षकों से PK का सम्राट को चैलेंज, कहा- सरकार झुक जाएगी
बिहार MLC चुनाव के बीच शिक्षकों से PK का सम्राट को चैलेंज, कहा- सरकार झुक जाएगी
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
Embed widget