एक्सप्लोरर

India vs Australia: नाथन लॉयन के एक्शन को कॉपी करना बेवकूफी होगा: अश्विन

अश्विन रविचन्द्रन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज़ शुरु होने से पहले कहा है कि नाथन लॉयन के एक्शन की नकल करना बेवकूफी होगी.

भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया में अगर सीरीज़ जीत का सपना पूरा करना है तो टीम के सबसे अनुभवी स्पिनर रविचन्द्र अश्विन का बेहतरीन प्रदर्शन करना बेहद ज़रूरी है. हालांकि अब तक के आंकड़ों के मुताबिक ऑस्ट्रेलियाई सरज़मीं पर आर अश्विन बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए हैं.

यहां पर उन्होंने 54 के बेहद खराब औसत से गेंदबाज़ी की है. लेकिन साल 2018 में पिछले साल की तुलना में उनका प्रदर्शन औसतन बेहतर रहा है. इसलिए ऐसी उम्मीद है कि वो अपनी खोई लय हासिल कर ऑस्ट्रेलिया में 71 सालों से जीत के सूखे को खत्म करने में टीम की मदद करेंगे. इस बीच ऐसी बयानबाज़ी भी होने लगी है कि अश्विन को अगर ऑस्ट्रेलिया में कामयाब होना है तो उन्हें ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लॉयन जैसी गेंदबाज़ी करनी चाहिए. इस पर अश्विन ने अब खुद प्रतिक्रिया दी है.

ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि वह आस्ट्रेलियाई ऑफ स्पिनर नाथन लॉयन के गेंदबाजी की तारीफ करते हैं लेकिन उनके एक्शन जैसी गेंदबाजी करना मूर्खतापूर्ण होगा. अश्विन ने यहां क्रिकेट आस्ट्रेलिया एकादश के साथ खेले जा रहे चार दिवसीय अभ्यास मैच के तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही. उन्होंने कहा कि वह लॉयन के गेंदबाजी की प्रशंसा करते हैं लेकिन हर किसी का अपना-अपना तरीका होता है.

अश्विन ने कहा, "हम दोनों ने एक ही समय टेस्ट करियर की शुरूआत की थी इसलिए निश्चित रूप से हम दोनों एक-दूसरे की तारीफ करते हैं. मुझे लगता है कि उन्होंने पिछले कुछ वर्षों से काफी अच्छी गेंदबाजी की है और वह अभी भी अच्छा कर रहे हैं. क्या मैं उनसे कुछ सीख सकता हूं. एक बार सीरीज शुरू हो जाए उसके बाद हम दोनों के बीच अच्छी प्रतिस्पर्धा देखेने को मिलेगी."

उन्होंने कहा, "किसी के एक्शन जैसी गेंदबाजी करना काफी मुश्किल है. हम यहां एक्शन और बायोमेकेनिक्स की बात कर रह रहे हैं और यह उस समय पूरी तरह मूर्खतापूर्ण हो जाती है जब कोई कहता है कि यह उनके जैसी स्पिन गेंदबाजी हैं. आप इशांत शर्मा को यह नहीं कह सकते हैं ना कि आप उसे फिलेंडर जैसी गेंदबाजी करेंगे. ऐसा नहीं हो सकता है."

भारतीय ऑफ स्पिनर ने कहा, "आप अपनी ताकतों पर विश्वास करते हैं. मैंने अपने करियर में अब तक 336 के आसपास विकेट लिए हैं तो वहीं वह 300 के करीब विकेट हासिल कर चुके हैं. महत्वपूर्ण बात यह है कि आप अपना एक ही तरीका रखिए और कुछ चीजों को सीखिए."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
Vaibhav Suryavanshi: लगातार तीसरी बार फ्लॉप, आउट होते वैभव ने ये क्या किया; VIDEO वायरल
Vaibhav Suryavanshi: लगातार तीसरी बार फ्लॉप, आउट होते वैभव ने ये क्या किया; VIDEO वायरल
सुनील गावस्कर ने ऐसा क्या कहा जो अंपायर ने बीच मैदान पर उठा ली कैंची, फिर जो हुआ वह क्रिकेट में कभी नहीं देखा होगा
सुनील गावस्कर ने ऐसा क्या कहा जो अंपायर ने बीच मैदान पर उठा ली कैंची, फिर जो हुआ वह क्रिकेट में कभी नहीं देखा होगा
IND VS ENG: भारत की बादशाहत पर बड़ा खतरा, अब सिर्फ एक हार से छिन सकता है नंबर 1 का ताज
भारत की बादशाहत पर बड़ा खतरा, अब सिर्फ एक हार से छिन सकता है नंबर 1 का ताज

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget