एक्सप्लोरर

ऑल-राउंडर ड्वेन ब्रावो ने लिया अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास

14 सालों तक वेस्टइंडीज़ के स्टार ऑल-राउंडर रहे ड्वेन ब्रावो ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है.

वेस्टइंडीज़ के स्टार ऑल-राउंडर ड्वेन ब्रावो ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया है. 35 साल के इस स्टार ने वेस्टइंडीज़ की जर्सी में 2016 में आखिरी मैच खेला था. तब से उन्हें राष्ट्रीय टीम में जगह नहीं मिली. इस स्टार ने विंडीज़ के लिए कुल 270 अंतराष्ट्रीय मैच खेले जिसमें उनका बेहतरीन योगदान रहा.

अपने रिटायरमेंट नोट में ब्रावो ने कहा, 'आज मैं ये बताना चाहता हूं कि मैं अंतराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास का एलान करने जा रहा हूं. 14 सालों तक अपने देश के लिए खेलना गर्व से भरा रहा. मुझे आज भी याद है जब 14 साल पहले मैंने पहली बार लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर इंग्लैंड के खिलाफ मरून कैप पहनी थी. उस समय जो जोश और जुनून मैंने महसूस किया वो पूरी करियर में बरकरार रखा.'

ब्रावो ने वेस्टइंडीज़ के लिए 40 टेस्ट, 164 वनडे और 66 टी20 मुकाबले खेले. टेस्ट में उन्होंने 2200 रन और 86 विकेट अपने नाम किए. वहीं वनडे में इस स्टार ने 2968 रन और 199 विकेट अपने खाते में डाले. टी20 स्पेशलिस्ट माने जाने वाले इस ऑल-राउंडर ने यहां 1142 रन और 52 विकेटों पर अपना कब्ज़ा जमाया.

ब्रावो 2010 से ही टेस्ट टीम से बाहर चल रहे थे. जबकि वनडे में वो आखिरी बार साल 2014 में दिखे थे. साल 2016 में पाकिस्तान के खिलाफ वो आखिरी टी20 मुकाबले नज़र आए थे.

हाल ही में सीपीएल में बेमिसाल प्रदर्शन के बाद उन्हें ऐसी उम्मीद थी कि वो राष्ट्रीय टीम में वापसी कर पाएंगे. लेकिन उन्हें भारत के खिलाफ किसी भी टीम में नहीं चुना गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
IND vs NZ 3rd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
तीसरे मैच में होगा पंत और बुमराह का कमबैक, नोट कर लीजिए तारीख
तीसरे मैच में होगा पंत और बुमराह का कमबैक, नोट कर लीजिए तारीख

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget