एक्सप्लोरर

संन्यास लेने के बाद भी एलेस्टेयर कुक बने हुए हैं रन मशीन, फर्स्ट क्लास क्रिकेट के आंकड़े देखकर नहीं होगा यकीन

टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी एलेस्टेयर कुक की फॉर्म पर कोई ख़ास असर नहीं पड़ा हैं. उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर होने के बाद 2718 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 47. 68 का रहा है.

Alastair Cook Records: इंग्लैंड की टेस्ट टीम पिछले कुछ समय से क्रिकेट के सबसे बड़े फॉर्मेट में लगातार संघर्ष कर रही है. टेस्ट क्रिकेट में लगातार टीम एक अच्छे सलामी बल्लेबाज की खोज कर रही है. वहीं, दूसरी तरफ संन्यास लेने के बाद भी एलेस्टेयर कुक (Alastair Cook) की फॉर्म में किसी भी तरह की गिरावट नहीं आई है. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में वह लगातार रन बना रहे हैं. इंग्लैंड के लिए अपना आखिरी टेस्ट खेलने के बाद से फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कुक के आंकड़े हैरान कर देने वाले हैं. 

लगातार बना रहे हैं रन 

टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी कुक की फॉर्म पर कोई ख़ास असर नहीं पड़ा हैं. उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर होने के बाद फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 2718 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 47.68 का रहा है. इस दौरान उनके बल्ले से 9 शतक भी निकले हैं. अपने इस शानदार खेल की दम पर उन्होंने अपनी टीम एसेक्स को दो बार खिताब भी जिताया है. उनके इस प्रदर्शन के बाद एक बार फिर से सभी की निगाह उन पर टिक गई है. 

कुक ने अपने क्रिकेटिंग करियर में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 329 मैच खेलें हैं. इस दौरान उन्होंने 578 पारियों में 25,322 रन बनाए हैं. उनके नाम प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 72 शतक और 118 अर्धशतक दर्ज हैं. वो इंग्लैंड की तरफ से टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं.

2018 में लिया था संन्यास 

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान कुक खराब फॉर्म से जूझते दिखे थे. इससे पहले भी उनका बल्ला खामोश रहा था. इसके बाद उन्होंने संन्यास का एलान किया था. बता दें कि 160 टेस्ट मैचों में कुक के नाम 12,254 रन बनाए हैं. कुक ने टेस्ट क्रिकेट में 32 शतक और 56 अर्धशतक लगाए हैं. इसके अलावा उन्होंने 92 वनडे मैचों में 5 शतक और 19 अर्धशतकों की मदद से 3204 रन बनाए हैं.

ये भी पढ़ें-

Watch: रोहित शर्मा को आउट देने के फैसले पर उठे सवाल, यूजर्स ने सोशल मीडिया पर निकाली भड़ास

Watch: जिम में प्रीति जिंटा के साथ दिखे शिखर धवन, मस्तीभरे अंदाज में चलता रहा वर्कआउट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

David Warner Case: डेविड वार्नर ने कोर्ट में क्या कुछ कहा? लगा था ये गंभीर आरोप
डेविड वार्नर ने कोर्ट में क्या कुछ कहा? लगा था ये गंभीर आरोप
शराब पीकर गाड़ी चलाना पड़ा भारी, डेविड वॉर्नर ने कोर्ट में कबूला जुर्म, इस दिन सुनाई जाएगी सजा
शराब पीकर गाड़ी चलाना पड़ा भारी, डेविड वॉर्नर ने कोर्ट में कबूला जुर्म, इस दिन सुनाई जाएगी सजा
Zimbabwe T20 Squad vs India: भारत के खिलाफ T20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे स्क्वॉड का ऐलान, देखें कौन-कौन शामिल
भारत के खिलाफ T20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे स्क्वॉड का ऐलान, देखें कौन-कौन शामिल
WI VS NZ: 'हमने इस सीरीज में जबरदस्त लड़ाई लड़ी', पांचवें वनडे में जीत के बाद बोले कप्तान शाई होप
'हमने इस सीरीज में जबरदस्त लड़ाई लड़ी', पांचवें वनडे में जीत के बाद बोले कप्तान शाई होप

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Helmet Odor in Monsoon: बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
Embed widget