एक्सप्लोरर

शोएब अख्तर ने फोन कर मोहम्मद हफीज़ को संन्यास लेने से रोका

शोएब अख्तर ने मुश्किल वक्त में दी पाकिस्तानी ओपनर मोहम्मद हफीज़ को अभी संन्यास नहीं लेने की सलाह.

शोएब अख्तर लंबे वक्त पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम की जर्सी को उतार चुके हैं. लेकिन अब भी वो पाकिस्तान क्रिकेट के लिए कितने चिंतत हैं इसका अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कल से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरु हुए टेस्ट मैच में बिना शामिल हुए भी उन्होंने टीम के लिए अपना योगदान दे दिया.

जी हां, कल के मुकाबले में पाकिस्तान की टीम में वापसी करते हुए धमाकेदार शतक लगाने वाले हीरो मोहम्मद हफीज़ को अख्तर की एक फोन कॉल ने बदल कर रख दिया. दो सालों से टीम से बाहर और पाकिस्तान के लिए लगातार अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में नीचाई पर जा रहे इस खिलाड़ी ने संन्यास का मन बना लिया था. लेकिन उनकी पत्नी और शोएब अख्तर ने उन्हें ऐसा नहीं करने से रोका.

लगभग दो साल बाद पाकिस्तान की टेस्ट टीम में वापसी करते हुए हफीज़ ने अपने टेस्ट करियर का 10वां शतक जड़ दिया. मैच के बाद उन्होंने बताया कि किस तरह से वो संन्यास को लेकर अपना आखिरी फैसला कर चुके थे.

उन्होंने बताया, 'पिछले कुछ महीनों में मैं कई परेशानियों से गुज़रा. मैं कुछ बेहद कठोर कदम उठाने जा रहा था लेकिन मेरी पत्नी ने मुझे रोक लिया. उस मुश्किल वक्त में खासकर शोएब अख्तर भाई ने मुझे फोन करके ये बड़ा फैसला लेने से रोका और समझाया कि अभी बहुत कुछ बाकी है.' 

हफीज़ ने कहा, 'मुझे लगता है कि अल्लाह ने मेरी लिए कुछ अच्छी चीज़ें प्लान की थी. मैं इस वक्त शायद कुछ और ही होता हालांकि मुझे लगता था कि यही वो जगह है जहां मैं वापसी करना चाहता था. जब मैं टीम में वापस आया तो सभी साथी खिलाड़ियों ने मेरा स्वागत किया और मुझे विश्वास दिया. जिससे मुझमें ऊर्जा आई और मैं इस वापसी से बेहद खुश हूं.'

पांचवी बार टेस्ट टीम में वापसी करने वाले पाकिस्तान के इस स्टार ने कहा कि वो इज्जत के साथ अपना करियर खत्म करना चाहते हैं. हफीज़ बोले, 'देखिए चाहे कोई भी खिलाड़ी हो, वो खेल को इज्जत के साथ खत्म करना चाहता है और मेरी भी यही इच्छा है. मैं इज्जत के साथ खेलकर इज्जत के साथ विदा लेना चाहता हूं. इसके बाद और भी बहुत सी चीज़ें हैं लेकिन जब तक मेरे अंदर खेल या जान है तो मैं पाकिस्तान के लिए ही खेलना चाहता हूं.'

अख्तर ने साल 2011 में संन्यास से पहले हफीज़ के साथ 43 मुकाबले खेले और वो इस बात से भी खुश हैं कि हफीज़ ने उनकी सलाह मानी. अख्तर ने ट्वीट कर लिखा, 'हफीज़ संन्यास लेना चाहता था और अंतराष्ट्रीय क्रिकेट छोड़ना चाहता था. मैंने उसे कुछ वक्त रुकने के लिए कहा. मैं खुदा का शुक्रगुज़ार हूं कि उन्होंने मेरी बात सुनी और अब वो शानदार प्रदर्शन कर रहा है.'

हफीज़ को बिल्कुल आखिरी वक्त में टीम में शामिल किया गया. लेकिन उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि उनकी टीम में वापसी होगी क्योंकि उन्होंने डॉमेस्टिक क्रिकेट में दोहरे शतक के साथ शानदार प्रदर्शन किया है.

हफीज़ ने पाकिस्तान के लिए 2003 में अपना डेब्यू किया था. तब से अब तक वो कुल 50 टेस्ट खेल चुके हैं जिनमें उनके नाम 39.22 के औसत से 3452 रन शामिल हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं उमा काश्वी? 15 साल की उम्र में मिला WPL कॉन्ट्रैक्ट; वैभव सूर्यवंशी से मिलती है कहानी
कौन हैं उमा काश्वी? 15 साल की उम्र में मिला WPL कॉन्ट्रैक्ट; वैभव सूर्यवंशी से मिलती है कहानी
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
चौथे T20 से पहले न्यूजीलैंड के लिए आई बुरी खबर, लॉकी फर्ग्यूसन पूरी सीरीज से बाहर
चौथे T20 से पहले न्यूजीलैंड के लिए आई बुरी खबर, लॉकी फर्ग्यूसन पूरी सीरीज से बाहर
'मुझे 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...', रोहित शर्मा ने कही दिल की बात; वीडियो वायरल
'मुझे 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...', रोहित शर्मा ने कही दिल की बात; वीडियो वायरल

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
Bihar MLC Winners List: बिहार की 8 सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार की 8 MLC सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget