एक्सप्लोरर

Watch: बार-बार समझाने पर भी नहीं समझे यशस्वी जायसवाल, अजिंक्य रहाणे ने फटकार लगाते हुए मैदान से भेजा बाहर

Duleep Trophy 2022 Final: दुलीप ट्रॉफी 2022 के फाइनल मुकाबले में वेस्ट जोन और साउथ जोन आमने-सामने थे. मैच के आखिरी दिन मैदान पर एक असामान्य दृश्य देखा गया.

Ajinkya Rahane and Yashasvi Jaiswal: घरेलू टूर्नामेंट दुलीप ट्रॉफी 2022 के फाइनल मैच (Duleep Trophy 2022 Final) के आखिरी दिन मैदान में एक असामान्य दृश्य नजर आया. यहां वेस्ट जोन के कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) को अपनी ही टीम के खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) को फटकारते हुए देखा गया. बात महज फटकार तक ही सीमित नहीं रही, यहां रहाणे ने यशस्वी को मैदान से बाहर भी कर दिया. 

दरअसल, यशस्वी जायसवाल लगातार साउथ जोन के बल्लेबाज रवि तेजा पर कमेंट कर रहे थे. रवि तेजा ने अंपायर से इस स्लेजिंग की शिकायत की. अंपायर ने इस मामले में यशस्वी को हिदायत भी दी. लेकिन यशस्वी की स्लेजिंग जारी रही. जब दोबारा शिकायत हुई, तब वेस्ट जोन के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने भी यशस्वी को काफी देर तक समझाया. हालांकि इसके बाद भी यशस्वी नहीं माने और रवि तेजा पर तंज कसते रहे. ऐसे में अजिंक्य रहाणे का धैर्य टूट गया और उन्होंने यशस्वी को फटकार लगाते हुए मैदान से बाहर भेज दिया. इस दृश्य का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

यशस्वी ही रहे 'प्लेयर ऑफ दी मैच'
वैसे इस मुकाबले में यशस्वी जायसवाल ही 'प्लेयर ऑफ दी मैच' रहे. उनके दोहरे शतक ने ही मैच का रूख वेस्ट जोन की ओर मोड़ा था. वेस्ट जोन के लिए फाइनल मुकाबले की शुरुआत बेहद खराब रही थी. पहली पारी में वेस्ट जोन की टीम महज 270 रन पर ऑल आउट हो गई थी. जवाब में साउथ जोन ने पहली पारी में 327 रन बनाए थे. इस तरह पहली पारी के आधार पर वेस्ट जोन को 57 रन की लीड मिली थी.

यहां से दूसरी पारी में वेस्ट जोन ने संभलकर शुरुआत की. यशस्वी जायसवाल (265), श्रेयस अय्यर (71) और सरफराज खान (127) की दमदार पारियों की बदौलत वेस्ट जोन ने अपनी दूसरी पारी 584/4 पर घोषित की. साउथ जोन को जीत के लिए 529 रन का विशाल लक्ष्य मिला था लेकिन पूरी टीम महज 234 रन पर ऑलआउट हो गई. इस तरह वेस्ट जोन ने यह मुकाबला 294 रन से जीतकर दुलीप ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया.

यह भी पढ़ें...

Roger Federer Farewell: अपने करियर के आखिरी मुकाबले में खूब रोए फेडरर, नडाल भी नहीं रोक सके आंसू

T20 WC 2007: बॉल आउट, युवराज के 6 छक्के और जोगिंदर शर्मा का वह आखिरी ओवर; देखें 15 साल पुरानी एतिहासिक जीत के कुछ खास लम्हे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शाहरुख खान की नाइट राइडर्स ने पाकिस्तानी प्लेयर को किया साइन, मच गया बवाल
शाहरुख खान की नाइट राइडर्स ने पाकिस्तानी प्लेयर को किया साइन, मच गया बवाल
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
'शिक्षा में ताकत है', छात्र आंदोलन पर बोले शुभमन गिल, इरफान पठान ने कहा- कोई भी पेपर लीक...
'शिक्षा में ताकत है', छात्र आंदोलन पर बोले शुभमन गिल, इरफान पठान ने कहा- कोई भी पेपर लीक...
बतौर कप्तान पहली जीत पर क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर, जानें किसको दिया जीत का श्रेय?
बतौर कप्तान पहली जीत पर क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर, जानें किसको दिया जीत का श्रेय?

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget