एक्सप्लोरर

SA T20 League: एडन मार्करम ने अपनी कप्तानी से फिर किया कमाल, लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची सनराइजर्स

SA T20 League 2024: एडन मार्करम ने शानदार कप्तानी से लगातार दूसरी बार अपनी टीम को फाइनल में पहुंचा दिया है. उनकी टीम ने पहला क्वालीफायर मैच 51 रनों से जीता.

SA20 League, Sunrisers Eastern Cape Final: दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग अब अपने अंतिम पड़ाव में पहुंच गई है. टूर्नामेंट के पहले क्वालीफायर मैच में एडन मार्करम की अगुवाई में सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने डरबन सुपर जायंट्स को 51 रनों से हरा दिया. इसके साथ ही मार्करम की टीम लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंच गई. पिछले साल लीग का पहला सीजन सनराइजर्स ने ही जीता था. 

सनराइजर्स ईस्टर्न केप और डरबन सुपर जायंट्स के बीच क्वालीफायर-1 मुकाबला बीती रात 6 फरवरी को खेला गया था. इस मैच में सनराइजर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाए थे. इसके जवाब में सुपर जायंट्स की टीम 19.3 ओवरों में सिर्फ 106 रन बनाकर ही सिमट गई. कप्तान एडन मार्करम ने सनराइजर्स को लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचा दिया. इससे पहले सीजन में सनराइजर्स ने ही खिताब को अपने नाम किया था. 

लगातार दूसरा बार फाइनल में पहुंची सनराइजर्स

एसए20 लीग का दूसरा सीजन खेला जा रहा है. इस लीग का पहला सीजन सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने अपने नाम किया था. ऐसे में एक बार फिर सनराइजर्स ने फाइनल में जगह बना ली है. हालांकि, अब एडन मार्करम की अगुवाई वाली टीम लगातार दूसरी बार खिताब जीतने से सिर्फ एक कदम दूर है. 

कब और कहां खेला जाएगा फाइनल

दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग 2024 का फाइनल मुकाबला 10 फरवरी को खेला जाएगा. सनराइजर्स ईस्टर्न केप क्वालीफायर-1 जीतकर पहले ही फाइनल में पहंच गई है. ऐसे में फाइनल से पहले अब एलिमिनेटर राउंड और क्वालीफायर-2 खेला जाएगा, जहां पार्ल रॉयल्स और जॉबर्ग सुपर किंग्स के बीच एलिमिनेटर 7 फरवरी को खेला जाएगा, जबकि डरबन सुपर जायंट्स और एलिमिनेटर मैच जीतने वाली टीम के बीच क्वालीफायर-2 होगा. फिर क्वालीफायर-2 जीतने वाली टीम फाइनल में सनराइजर्स से भिड़ेगी. 

यह भी पढ़ें-

Jasprit Bumrah: 'क्रिकेटर से पहले मैं...' जेम्स एंडरसन से मुकाबले पर जसप्रीत बुमराह ने कह दी दिल जीतने वाली बात

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'स्किल होना अलग बात है लेकिन उसमें...' वैभव सूर्यवंशी को लेकर धवन की भविष्यवाणी
'स्किल होना अलग बात है लेकिन उसमें...' वैभव सूर्यवंशी को लेकर धवन की भविष्यवाणी
केएल राहुल ने टपकाया 'लप्पू' सा कैच, फैंस ने लगा दी क्लास; देखें वीडियो
केएल राहुल ने टपकाया 'लप्पू' सा कैच, फैंस ने लगा दी क्लास; देखें वीडियो
'फ्री' में देखें भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज, जानें करना होगा क्या काम
'फ्री' में देखें भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज, जानें करना होगा क्या काम
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget