एक्सप्लोरर

टेस्ट के बाद वनडे से भी होगा हार्दिक पांड्या का पत्ता साफ? जानें चैंपियंस ट्रॉफी की संभावित प्लेइंग इलेवन

Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या ने आखिरी टेस्ट मैच 6 साल पहले 2018 में खेला था. अब वनडे में भी टीम से उनका पत्ता कट हो सकता है. जानें चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है.

Hardik Pandya, Nitish Kumar Reddy: आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने के बाद जब हार्दिक पांड्या की टीम इंडिया में एंट्री हुई तो क्रिकेट एक्सपर्ट का मानना था कि भारत को एक बार फिर कपिल देव जैसा ऑलराउंडर मिल गया. शुरुआत में तीनों फॉर्मेट में दमदार प्रदर्शन करने के बाद हार्दिक ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बना ली. अब माना जा रहा है कि जल्द ही वनडे टीम से भी उनका पत्ता कट हो सकता है. 

हार्दिक पांड्या के वनडे टीम से बाहर होने की सबसे बड़ी वजह यह है कि वह इस फॉर्मेट में पूरे 10 ओवर गेंदबाजी नहीं कर पाते हैं. साथ ही निरंतर चोटिल भी होते रहते हैं. पांड्या ने आखिरी वनडे अक्टूबर, 2023 में खेला था. वनडे सीरीज आते ही पांड्या ब्रेक पर चले जाते हैं. वहीं एक दूसरा कारण यह भी है कि अब नितीश कुमार रेड्डी के रूप में टीम इंडिया को विस्फोटक बल्लेबाजी करने वाला ऑलराउंडर मिल गया है. 

नितीश रेड्डी के आने से अब टेस्ट में हार्दिक पांड्या की वापसी की मांग लगभग खत्म हो गई है. नितीश ने ऑस्ट्रेलिया में शानदार प्रदर्शन किया. नितीश विस्फोटक बल्लेबाजी के साथ-साथ 130 की गति से तेज गेंदबाजी भी कर सकते हैं. जैसे-जैसे नितीश की गेंदबाजी में निखार आएगा, पांड्या की जरूरत टीम इंडिया को कम होती जाएगी. 

बात अगर 2025 चैंपियंस ट्रॉफी की करें तो 15 सदस्यीय टीम में हार्दिक पांड्या और नितीश कुमार रेड्डडी दोनों के चुने जाने की उम्मीद है. हालांकि, प्लेइंग इलेवन में पहले मौका हार्दिक को ही मिलने की संभावना है. नितीश रेड्डी अभी फिलहाल वनडे फॉर्मेट में बेंच पर रहेंगे. नितीश टीम इंडिया के साथ रहकर अपनी गेंदबाजी में और निखार ला सकते हैं. 

यह लगभग कंफर्म है कि 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए पारी की शुरुआत शुभमन गिल और कप्तान रोहित शर्मा करेंगे. इसके बाद तीन नंबर पर विराट कोहली और चार नंबर पर श्रेयस अय्यर का खेलना भी लगभग तय है. पांच नंबर पर केएल राहुल बतौर विकेटकीपर खेल सकते हैं. छह नंबर पर हार्दिक पांड्या और सात नंबर पर रवींद्र जडेजा के खेलने की उम्मीद है. 

कुलदीप यादव फिट नहीं हैं. उनका 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में खेलना काफी मुश्किल है. ऐसे में मुख्य स्पिनर कौन होगा, यह देखने वाली बात होगी. उनके न होने पर अक्षर पटेल या वाशिंगटन सुंदर में से किसी को मौका मिल सकता है. फिर जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी तेज गेंदबाज हो सकते हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
'ODI क्रिकेट मर गया है...', हरभजन सिंह के बयान पर बवाल
'ODI क्रिकेट मर गया है...', हरभजन सिंह के बयान पर बवाल
एक्टिव क्रिकेटरों में 85 शतक के साथ नंबर-1 विराट कोहली, देखें टॉप-7 में कौन-कौन
एक्टिव क्रिकेटरों में 85 शतक के साथ नंबर-1 विराट कोहली, देखें टॉप-7 में कौन-कौन
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?

वीडियोज

Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget