एक्सप्लोरर

WPL 2024 Auction: किस खिलाड़ी को मिलेगा सबसे ज्यादा दाम? पूर्व क्रिकेटर ने लिए यह दो नाम

WPL 2024: महिला प्रीमियर लीग के अगले सीजन के लिए होने वाले ऑक्शन में सबसे ज्यादा दाम किसे मिलेंगे? इस सवाल के जवाब में आकाश चोपड़ा ने दो नाम लिए हैं.

WPL 2024 Auction Most Expensive Player: महिला प्रीमियर लीग 2024 के लिए मिनी ऑक्शन शनिवार (9 दिसंबर) को मुंबई में होने वाला है. इस ऑक्शन में 165 खिलाड़ी हिस्सा ले रही हैं, जिनमें से ज्यादा से ज्यादा 30 खिलाड़ियों का सेलेक्शन होना है. इन 30 खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा दाम किसे मिलना है, इसे लेकर विश्लेषण शुरू हो गए हैं. ऐसे ही एक एनालिसिस में पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने दो खिलाड़ियों का नाम लिया है.

आकाश चोपड़ा का मानना है कि डिएंड्रा डॉटिन और चमारी अटापट्टू इस ऑक्शन में सबसे ज्यादा दाम पाने वाली खिलाड़ी बन सकती हैं. आकाश का कहना है कि यह दोनों खिलाड़ी कई विभागों में शानदार हैं, इसी कारण इनके लिए फ्रेंचाइजियों में होड़ रह सकती है.

'दोनों में से कोई एक सबसे महंगी खिलाड़ी बनेंगी'
हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत करते हुए आकाश चोपड़ा ने कहा, 'मैं इस मामले में चमारी अटापट्टू और डिएंड्रा डॉटिन के साथ जाना चाहूंगा. इन्हीं दोनों में से एक सबसे ज्यादा महंगी खिलाड़ी साबित होगी. ऐसा इसलिए है क्योंकि यह दोनों एक नहीं अनेक विभागों में बेहतर है. महिला क्रिकेट में एक अनोखी बात है, जो कि हम पुरुष क्रिकेट में नहीं देखते. यह मल्टी डायमेंशनल क्रिकेट स्किल्स का मामला है. मुझे लगता है कि हर महिला एक साथ कई कामों में बेहतर हो सकती हैं, जबकि पुरुषों में ज्यादातर एक काम में बेहतर होते हैं. तो मुझे लगता है कि यह दोनों (डिएंड्रा और अटापट्टू) ऑक्शन में बेहतर करेंगी.'

आकाश चोपड़ा कहते हैं, 'इस पूरे टूर्नामेंट में महान ऑलराउंडर खिलाड़ी भरी पड़ी हैं. पिछल सीजन यह दोनों चूक गई थीं. इस बार यह इस लीग की वैल्यू बढ़ाने वाली हैं. डिएंड्रा डॉटिन गेंद पर ताबड़तोड़ प्रहार कर सकती हैं और चमारी अटापट्टू भी ऐसा करने में सक्षम हैं.'

पिछले सीजन अनसोल्ड रही थी अटापट्टू
चमारी अटापट्टू श्रीलंकाई महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हैं. वह पिछले साल अनसोल्ड रही थीं. सभी के लिए यह चौंकाने वाला रहा था. जबकि वेस्टइंडीज की डिएंड्रा डॉटिन को गुजरात टाइटंस ने 60 लाख में अपनी स्क्वाड का हिस्सा बनाया था. लेकिन वह विवादित परिस्थितियों के कारण पूरा सीजन नहीं खेल पाई थी.

यह भी पढ़ें...

Sreesanth vs Gambhir: 'मैदान पर तू-तू मैं-मैं होती है, गोलियां थोड़ी चली हैं', गंभीर-श्रीसंत विवाद पर पूर्व गेंदबाज की दो टूक बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget