एक्सप्लोरर

IND vs SA: 'केएल और विराट के अलावा कोई भी..', सेंचुरियन में भारत की हार पर आया पूर्व क्रिकेटर का बड़ा बयान

IND vs SA Test:आकाश चोपड़ा का कहना है कि सेंचूरियन टेस्ट में भारतीय बल्लेबाज न तो पिच पर ज्यादा देर तक खड़े रहने के दृढ़संकल्प के साथ नजर आए और न ही शरीर पर गेंद खाने को तैयार दिखे.

Aakash Chopra on Team India: पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने सेंचुरियन में टीम इंडिया को मिली पारी की हार पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि इस मुकाबले में केएल राहुल और विराट कोहली के अलावा अन्य किसी भी खिलाड़ी ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया. यहां उन्होंने भारतीय बल्लेबाजों की खामियों को भी उजागर किया है.

आकाश चोपड़ा ने कहा, 'जब मैच का तीसरा दिन शुरू हुआ तो मुझे लगा था कि टीम इंडिया अब वापसी करेगी. लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. पारी की हार वाकई शर्मनाक है. पहली पारी में केएल राहुल और दूसरी पारी में विराट कोहली को छोड़ दें तो अन्य कोई भारतीय खिलाड़ी प्रभावित नहीं कर पाया.'

आकाश ने कहा, 'किसी ने भी धाकड़ बल्लेबाजी करने की हिम्मत भी नहीं दिखाई. न कोई शरीर पर गेंद खाने को तैयार था और न ही कोई पिच पर कुछ देर चिपके रहने के बारे में सोच रहा था. रोहित शर्मा दोनों पारियों में कगिसो की गेंद पर आउट हो गए. यशस्वी अभी भी इस तरह की परिस्थितियों में का सामना करने से दूर नजर आ रहे हैं. श्रेयस इतने अच्छे नजर नहीं आए. इंडिया को यहां चार से पांच सेशन बल्लेबाजी करनी चाहिए थी लेकिन ऐसा नहीं हो सका.'

टेस्ट सीरीज में 0-1 से पिछड़ गई टीम इंडिया
सेंचुरियन में खेले गए टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भारतीय टीम को पारी और 32 रन से मात दी. यहां भारतीय बल्लेबाजों में केएल राहुल (101) और विराट कोहली (76) के अलावा अन्य किसी भारतीय बल्लेबाज ने बड़ी पारी नहीं खेली. गेंदबाजी में भी केवल जसप्रीत बुमराह (4 विकेट) ही प्रभावी नजर आए. इस शर्मनाक हार के बाद दक्षिण अफ्रीका में एक बार फिर पहली टेस्ट सीरीज जीत का भारतीय सपना चकनाचूर हो गया. दो मैचों की टेस्ट सीरीज में अब प्रोटियाज 1-0 से आगे हैं.

यह भी पढ़ें...

IND vs SA Test: शुभमन गिल व्हाइट बॉल क्रिकेट में बेस्ट और रेड बॉल गेम में फ्लॉप क्यों? आकाश चोपड़ा ने बताया कारण

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्रिकेट के सबसे 'महान ऑलराउंडर' का 89 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
क्रिकेट के सबसे 'महान ऑलराउंडर' का 89 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
रोहित का आखिरी मैच! खूंखार बॉलर लेगा चोटिल वाशिंगटन सुंदर की जगह! आखिरी ODI के लिए टीम इंडिया की संभावित XI
रोहित का आखिरी मैच! खूंखार बॉलर को मिलेगा मौका! तीसरे ODI के लिए टीम इंडिया की संभावित XI
2026 खत्म होने से पहले ये 4 भारतीय क्रिकेटर ले सकते हैं संन्यास, रोहित शर्मा के अलावा ये 3 नाम शामिल
2026 खत्म होने से पहले ये 4 भारतीय क्रिकेटर ले सकते हैं संन्यास, रोहित शर्मा के अलावा ये 3 नाम शामिल
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर चला ICC का चाबुक, बैन लगाया और मिटा दिया इतिहास; जानें पूरा मामला
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर चला ICC का चाबुक, बैन लगाया और मिटा दिया इतिहास

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget