एक्सप्लोरर

IND vs SA Test: शुभमन गिल व्हाइट बॉल क्रिकेट में बेस्ट और रेड बॉल गेम में फ्लॉप क्यों? आकाश चोपड़ा ने बताया कारण

Shubman Gill: शुभमन गिल का वनडे में बल्लेबाजी औसत 61 से ऊपर है, जबकि टेस्ट क्रिकेट में वह महज 31 की औसत से ही रन बना पाते हैं.

Aakash Chopra on Shubman Gill: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में शुभमन गिल पूरी तरह फ्लॉप रहे. सेंचुरियन में खेले गए इस मुकाबले की पहली पारी में शुभमन ने 2 रन बनाए और दूसरी पारी में वह 26 रन बना सके. उनके इस प्रदर्शन के बाद वे सवाल फिर चर्चा में आ गए हैं कि आखिर शुभमन गिल टेस्ट क्रिकेट में वैसा प्रदर्शन क्यों नहीं कर पाते जैसा वह वनडे में करते हैं. अब इसे लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने जवाब दिया है.

जियो सिनेमा पर 'आकाशवाणी' कार्यक्रम में बातचीत करते हुए आकाश चोपड़ा ने कहा, 'जब भारत ने ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था, तब गिल बेहद प्रभावी रहे थे. वह भविष्य के क्रिकेटर के तौर पर देखे जा रहे थे. वह वनडे क्रिकेट में लाजवाब खेलते हैं. यह उनका फेवरेट फॉर्मेट है. टी20 में भी उनका प्रदर्शन औसत है. लेकिन टेस्ट क्रिकेट में फिर चाहे इंग्लैंड हो, वेस्टइंडीज हो, न्यूजीलैंड हो या दक्षिण अफ्रीका हो, मुझे नहीं लगता कि उन्होंने अच्छा क्रिकेट खेला है.'

टेस्ट क्रिकेट में फ्लॉप क्यों?
आकाश कहते हैं, 'शुभमन ने बतौर सलामी बल्लेबाज करियर शुरू किया. फिर वह नंबर-3 पर खेले. जहां तक मुझे लगता है कि टेस्ट क्रिकेट में वह नंबर-4 पर खेलना चाहते हैं. लेकिन फिलहाल तो उन्हें रन बनाने की बहुत ज्यादा जरूरत है. उनकी बल्लेबाजी में एक छोटी सी तकनीकी खामी भी है जो उन्हें इस फॉर्मेट में परेशान कर रही है. वह एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो ज्यादातर हाथ से ही खेलना पसंद करते हैं. वह अपने पैरों पर ज्यादा निर्भर नहीं होते हैं. बल्लेबाजी का यह तरीका सपाट पिचों और सफेद गेंद से खेले जाने वाले क्रिकेट में तो फिट बैठ जाता है लेकिन टेस्ट क्रिकेट में यह काम नहीं करता.'

वनडे में 61 और टेस्ट में महज 31 का औसत
शुभमन गिल का वनडे में बल्लेबाजी औसत 61.37 है, वहीं टेस्ट क्रिकेट में वह महज 31.06 की औसत से ही रन बना पाए हैं. अब तक अपने करियर में गिल ने 44 टेस्ट मैचों में 6 शतक और 13 अर्धशतक की बदौलत कुल 2271 रन बनाए हैं. उधर, टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 19 मुकाबलों में 2 शतक और 4 शतक जड़ते हुए 994 रन बनाए हैं.

यह भी पढ़ें...

AUS vs PAK Test: रिजवान को आउट देने वाले विवादित फैसले पर एक्शन लेगा पाक बोर्ड, ICC से करेगा शिकायत

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG 1st ODI LIVE स्ट्रीमिंग और लाइव टेलीकास्ट डिटेल, कितने बजे शुरू होगा मैच? जानें सबकुछ
IND vs ENG 1st ODI LIVE स्ट्रीमिंग और लाइव टेलीकास्ट डिटेल, कितने बजे शुरू होगा मैच? जानें सबकुछ
127 किलो का क्रिकेटर, एक कैच से बन गया था वर्ल्ड कप का हीरो, अब कहां हैं बरमूडा के ड्वेन लेवरॉक?
127 किलो का क्रिकेटर, एक कैच से बन गया था वर्ल्ड कप का हीरो, अब कहां हैं बरमूडा के ड्वेन लेवरॉक?
भारत-इंग्लैंड पहले वनडे में इन 7 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें, अकेले पलट सकते हैं मैच का रुख
भारत-इंग्लैंड पहले वनडे में इन 7 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें, अकेले पलट सकते हैं मैच का रुख
IND VS ENG: आज इंग्लैंड के खिलाफ कौन-कौन से बड़े रिकॉर्ड बना सकते हैं विराट कोहली, 5 के बारे में जानिए
IND VS ENG: आज इंग्लैंड के खिलाफ कौन-कौन से बड़े रिकॉर्ड बना सकते हैं विराट कोहली, 5 के बारे में जानिए

वीडियोज

Breaking | US Iran War | Hormuz Strait: होर्मुज पर कंट्रोल को लेकर ईरान ने धमका दिया! | Trump
Breaking | US Massive Attack on Iran: ईरान के 70 ठिकानों पर ट्रंप का विनाशक अटैक! | Khamenei
Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE
Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
सांसद राजकुमार रोत के गनमैन पर जानलेवा हमला, साथी कांस्टेबल ने शराब के नशे में चाकू से किया वार
सांसद राजकुमार रोत के गनमैन पर जानलेवा हमला, साथी कांस्टेबल ने शराब के नशे में चाकू से किया वार
127 किलो का क्रिकेटर, एक कैच से बन गया था वर्ल्ड कप का हीरो, अब कहां हैं बरमूडा के ड्वेन लेवरॉक?
127 किलो का क्रिकेटर, एक कैच से बन गया था वर्ल्ड कप का हीरो, अब कहां हैं बरमूडा के ड्वेन लेवरॉक?
5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद... ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा
5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद... ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
एक ही खर्च में डबल कमाई! मछली पालन के साथ बिना मिट्टी के सब्जियां उगाने का ये है जादुई फॉर्मूला
एक ही खर्च में डबल कमाई! मछली पालन के साथ बिना मिट्टी के सब्जियां उगाने का ये है जादुई फॉर्मूला
E20 को लेकर सख्त हुई सरकार, ऐसे लोगों पर दिए कड़े एक्शन के निर्देश, जानिए क्या है मामला?
E20 को लेकर सख्त हुई सरकार, ऐसे लोगों पर दिए कड़े एक्शन के निर्देश, जानिए क्या है मामला?
Embed widget