एक्सप्लोरर

3 स्पिनर और 2 तेज गेंदबाज, 2025 एशिया कप में टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन

India Playing 11, Asia Cup 2025: 2025 एशिया कप में टीम इंडिया 10 सितंबर को अपना पहला मैच खेलेगी. जानें भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन.

2025 एशिया कप का आगाज 9 सितंबर से होगा. वहीं टीम इंडिया अपने अभियान का आगाज 10 सितंबर से करेगी. इस बार एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा. आबू धाबी और दुबई में सारे मैच खेले जाएंगे. पिच और कंडीशंस को ध्यान में रखते हुए टीम इंडिया प्लेइंग इलेवन में 3 स्पिनर्स और 2 तेज गेंदबाज को शामिल कर सकती है. साथ ही हार्दिक पांड्या तीसरे तेज गेंदबाज की भूमिका अदा करते दिखेंगे. इस तरह भारत के पास गेंदबाजी के 6 विकल्प रहेंगे. 

सबसे पहले बता दें कि BCCI ने अभी 2025 एशिया कप के लिए टीम इंडिया का एलान नहीं किया है. रिपोर्ट्स की मानें तो मंगलवार, 19 अगस्त को टीम घोषित होगी. इससे पहले ही हम आपको टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन बताने जा रहे हैं.

इन खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में किया जा सकता है शामिल 

विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन और टी20 के नंबर-1 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पारी की शुरुआत करते दिखाई देंगे. कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि सैमसन को टीम से बाहर किया जा सकता है, लेकिन हेड कोच गौतम गंभीर इस खिलाड़ी के टैलेंट को समझते हैं. ऐसे में सैमसन को मौका मिलना तय है. तीन नंबर पर श्रेयस अय्यर या तिलक वर्मा में से कोई एक खेल सकता है. तिलक काफी समय से टी20 टीम का हिस्सा हैं, लेकिन अय्यर ने आईपीएल 2025 में 600 से ज्यादा रन बनाकर अपनी दावेदारी पेश की है. 

ऐसा हो सकता है मिडिल ऑर्डर 

कप्तान सूर्यकुमार यादव का चार नंबर पर खेलना कंफर्म है. इसके बाद पांच नंबर पर अक्षर पटेल नजर आ सकते हैं. फिर हार्दिक पांड्या का खेलना भी तय है. सात नंबर पर विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा नजर आ सकते हैं. आईपीएल 2025 में वह एक दमदार फिनिशर बनकर उभरे थे. ऐसे में भारतीय मैनेजमेंट उन्हें सात नंबर पर मौका दे सकती है. 

गेंदबाजी की बात करें तो वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव मुख्य दो स्पिनर प्लेइंग इलेवन में हो सकते हैं. साथ ही अक्षर पटेल तीसरे स्पिनर का रोल अदा करते दिखेंगे. जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह दो मुख्य तेज गेंदबाज होंगे. वहीं हार्दिक पांड्या तीसरे तेज गेंदबाज का रोल अदा कर सकते हैं. 

एशिया कप के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन- संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा/श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या, जितेश शर्मा/शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget