एक्सप्लोरर

Cricket World Cup 1983: आज के दिन 38 साल पहले कपिल देव की कप्तानी में टीम इंडिया बनी थी विश्व चैंपियन, बेहद रोमांचक था फाइनल

विश्वकप का फाइनल मुकाबला दिल थाम देने वाला रहा था. एक बार के लिए टीम इंडिया मुश्किल में फंस गई थी, लेकिन ऑलराउंडर्स ने शानदार प्रदर्शन कर जीत दिलाई थी.

Cricket World Cup 1983: 25 जून का दिन भारतीय क्रिकेट के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है. इसी दिन टीम इंडिया ने 38 साल पहले कपिल देव की कप्तानी में 1983 विश्व कप का खिताब जीतकर इतिहास रचा था. भारतीय टीम ने फाइनल में क्लाइव लॉयड के नेतृत्व वाली वेस्टइंडीज की टीम को हराया था जो अपना लगातार तीसरा विश्व कप जीतने के मकसद से उतरी थी. वेस्टइंडीज ने 1975 और 1979 का खिताब जीता था, लेकिन 1983 में टीम इंडिया ने उसका सपना तोड़कर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया. 

ऐसा रहा था मैच का रोमांच
फाइनल मुकाबले में भारत ने 60 ओवर में 183 रन बनाए थे. एक समय भारत को श्रीकांत (38) और मोहिंदर अमरनाथ (26) ने अच्छी स्थिति पर ला दिया था लेकिन इनके आउट होते ही भारतीय पारी बिखर गई. भारत के एक समय छह विकेट पर 111 रने थे और उस वक्त ऐसा लग रहा था कि भारत 150 रन भी नहीं बना पाएगा. लेकिन निचले क्रम में मदन लाल, सैयद किरमानी और बलविंदर सिंधू ने कुछ स्कोर कर भारत को लड़ने लायक स्थिति तक पहुंचाया. 

ऑलराउंडर्स बने थे जीत के हीरो 
भारत के ऑलराउंडर्स ने इस मैच में टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी. अमरनाथ और मदन लाल ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि रोजर बिनी को एक विकेट मिला था. वेस्टइंडीज की टीम एक समय एक विकेट पर 50 रन के स्कोर पर थी लेकिन मदन लाल ने विवियन रिचर्ड सहित कुछ अन्य खिलाड़ियों को आउट कर भारत की मैच में वापसी कराई. वेस्टइंडीज की टीम 140 रन पर सिमट गई और भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया. 

1983 के बाद साल 2011 में चैंपियन बनी थी टीम इंडिया

कपिल देव की कप्तानी में विश्व चैंपियन बनने के बाद भारत को दूसरा वनडे विश्वकप जीतने में लंबा वक्त लग गया. आखिरकार साल 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने दूसरी बार वनडे विश्व कप जीतकर 27 साल का सूखा खत्म किया है. पिछले विश्वकप में टीम इंडिया सेमीफाइनल तक पहुंची थी, लेकिन उसे हार का सामना करना पड़ा. 

यह भी पढ़ेंः कब बनेगा ‘विराट’ शतक? Virat Kohli ने नवंबर 2019 के बाद अब तक नहीं जड़ा शतक, 8 टेस्ट मैचों में कोई छक्का नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
LIVE: गॉल से आई अच्छी खबर, बारिश रुकी; अब कब शुरू होगा मैच?
LIVE: गॉल से आई अच्छी खबर, बारिश रुकी; अब कब शुरू होगा मैच?
'केएल राहुल की थी सारी गलती...', जायसवाल के रनआउट पर दिग्गज ने समझाया कैसे?
'केएल राहुल की थी सारी गलती', जायसवाल के रनआउट पर दिग्गज ने समझाया कैसे?
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget