एक्सप्लोरर

CWG 2018: 10वें दिन रेसलिंग और बॉक्सिंग में भारत का जलवा, जीते 8 गोल्ड

CWG 2018: बॉक्सर विकास कृष्ण ने 75 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड अपने नाम किया.

गोल्ड कोस्ट: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स का 10वां दिन भारत के लिए शानदार रहा. भारतीय खिलाड़ियों ने कुल 8 गोल्ड, पांच सिल्वर और चार ब्रॉन्ज सहित कुल 17 मेडल जीते. 25 गोल्ड मेडल के साथ भारत मेडल टैली में तीसरे नंबर पर बना हुआ है. सबसे ज्यादा 72 गोल्ड जीतकर ऑस्ट्रेलिया पहले नंबर पर है, जबकि 42 गोल्ड के साथ इंग्लैंड दूसरे पायदान पर है. 10वें दिन भारतीय बॉक्सरों का जलवा रहा उन्होंने तीन गोल्ड और तीन सिल्वर देश के लिए जीते.

                                           Updates

  • 1oवें दिन भारत को 25वां गोल्ड दिलाया बॉक्सर विकास कृष्ण ने, विकास ने  75 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड अपने नाम किया.
  • भारत को 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स में 24वां गोल्ड मेडल मिल गया है. टेबल टेनिस के वीमेन सिंगल्स में मानिका बत्रा ने गोल्ड मेडल जीत लिया है. मानिका ने फाइनल मुकाबले में सिंगापुर की मेंगयू यू को 4-0 से हराया. मानिका ने 11-7, 11-6, 11-2, 11-7 से जीत दर्ज की.
  • पुरुषों की कुश्ती की फ्री स्टाइल के 86 किलोग्राम इवेंट में भारत को ब्रॉन्ज मेडल मिला है. रेसलर सोमवीर ने कनाडा के एलेक्जेंडर मूरे को मात देकर ब्रॉन्ज जीता.
  • 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने अब तक कुल 51 मेडल जीत लिए हैं. इनमें 23 गोल्ड, 13 सिल्वर और 15 ब्रॉन्ज शामिल हैं. भारत पदक तालिका में तीसरे स्थान पर बना हुआ है. वहीं ऑस्ट्रेलिया 70 गोल्ड के साथ पहले और इंग्लैंड 37 गोल्ड के साथ दूसरे पायदान पर है.
  • भारत के खाते में एक और गोल्ड आ गया है. विनेश ने फ्री स्टाइल के 50 किलोग्राम इवेंट में गोल्ड मेडल जीता है. फाइनल मुकाबले में विनेश ने कनाडा की रेसलर जेसिका मेकडोनाल्ड को हराया.
  • भारत की स्टार पहलवान साक्षी मलिक ने ब्रॉन्ज मेडल जीता है. साक्षी मलिक 62 किलोग्राम फ्रीस्टाइल का सेमीफाइनल मुकाबला जीतने में कामयाब नहीं हो पाई थी. इसके हार के बाद साक्षी मलिक ने ब्रॉन्ज मेडल के लिए हुए मुकाबले को जीत लिया.
  • भारतीय बैडमिंटन की दो दिग्गज महिला खिलाड़ी साइना नेहवाल और पी.वी. सिंधु के बीच वीमेन सिंगल्स के गोल्ड के लिए टक्कर होगी. दोनों खिलाड़ियों ने शनिवार को अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबले जीतते हुए फाइनल में जगह बनाई. इसी के साथ यह तय हो गया कि बैडमिंटन में वीमेन सिंगल्स का गोल्ड और सिल्वर भारत के हिस्से में आएगा.
  • कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के हिस्से में एक और गोल्ड आ गया है. नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो में 86.47 मीटर थ्रो करके गोल्ड मेडल जीता है.
  • भारत के खाते में अबतक 20 गोल्ड, 13 सिल्वर और 14 ब्रॉन्ज मेडल आ चुके हैं. भारत कुल 47 मेडल जीतकर पदक तालिका में तीसरे पायदान पर बना हुआ है. सबसे ज्यादा 69 गोल्ड जीतकर ऑस्ट्रेलिया पहले और 37 गोल्ड के साथ इंग्लैंड दूसरे पायदान पर है.
  • भारत के खाते में एक और सिल्वर मेडल आ गया है. बॉक्सिंग के 60 किलोग्राम इवेंट में मनीष कौशिक को सिल्वर मिला है. फाइनल मुकाबले में मनीष को ऑस्ट्रेलिया के हैरी से हार का सामना करना पड़ा.
  • शूटिंग में भारत को एक और गोल्ड मेडल मिल गया है. संजीव राजपूत ने 50 मीटर रायफल थ्री पोजिशन के फाइनल इवेंट में गोल्ड मेडल जीता है. संजीव ने रिकॉर्ड 454.5 पॉइंट्स के साथ गोल्ड मेडल पर कब्जा किया.
  • भारत को बॉक्सिंग में इस कॉमनवेल्थ गेम्स के आज के दिन का दूसरा गोल्ड मेडल मिल गया है. गौरव सोलंकी ने 52 किलोग्राम इवेंट के फाइनल में आयरलैंड के ब्रेडन इरविन को हराया.
  • बॉक्सिंग के मैन्स 46-49 किलोग्राम इवेंट में अमित पंघाल ने सिल्वर मेडल जीता है. फाइनल में अमित को इंग्लैंड के गलाल याफाई से हार का सामना करना पड़ा.
  • भारत के खाते में एक और गोल्ड आ गया है. भारतीय पहलवान सुमित ने पाकिस्तान के तायब राजा को फ्री स्टाइल के 125 किलोग्राम इवेंट में हरा दिया है. सुमित ने ये मुकाबला 10-4 से जीता.
  • भारत की महिला बॉक्सर मैरी कॉम ने कॉमवेल्थ गेम्स में नया इतिहास रच दिया है. मैरी कॉम कॉमनवेल्थ गेम्स के बॉक्सिंग इवेंट में गोल्ड जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं. मैरी कॉम ने मुक्केबाजी के फाइनल में इंग्लैंड की क्रिस्टिना ओ हारा को 5-0 से मात देकर पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता है.
  • इंग्लैंड की महिला हॉकी टीम ने भारत को ब्रॉन्ज मेडल के लिए खेले गए मैच में 6-0 से करारी शिकस्त दे उसे पदक से महरूम रखा है. इंग्लैंड ने इस मैच में एकतरफा प्रदर्शन किया और आक्रमण पर आक्रमण किए जिसका जवाब भारत के पास नहीं था.
  • भारत के निशानेबाज संजीव राजपूत और चैन सिंह ने राइफल-3 पोजीशन इवेंट के फाइनल में जगह बना ली है. राजपूत और चैन सिंह ने क्वालीफिकेशन में पहला और दूसरा स्थान हासिल किया.
  • सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने बैडमिंटन के मैन्स डबल इवेंट के फाइनल में जगह बना ली है. भारतीय जोड़ी ने सेमीफाइनल में श्रीलंका की डियास सचिन और गोने थिएलेका बुनावानके को मात देकर फाइनल में प्रवेश किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs NZ 3rd T20I Live Score: वैभव-अभिषेक की धुआंधार बल्लेबाजी, 14 गेंदों में बना दिए 50 रन
LIVE: वैभव-अभिषेक की धुआंधार बल्लेबाजी, 14 गेंदों में बना दिए 50 रन
अर्शदीप सिंह ने की 'वर्ल्ड रिकॉर्ड' की बराबरी, NZ के खिलाफ तीसरे टी20 में रचा इतिहास
अर्शदीप सिंह ने की 'वर्ल्ड रिकॉर्ड' की बराबरी, NZ के खिलाफ तीसरे टी20 में रचा इतिहास
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
IND vs NZ 3rd T20: तीसरे टी20 में गरजा मिचेल और बेवब्स का बल्ला, न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 199 का लक्ष्य
तीसरे टी20 में गरजा मिचेल और बेवब्स का बल्ला, न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 199 का लक्ष्य

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Embed widget