एक्सप्लोरर

Badminton Asia Team Championships: भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, पहली बार फाइनल में पहुंची

Badminton: बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने जापान को 3-2 से हराकर फाइनल में जगह बनाई.

Indian Women Shuttlers: बैडमिंटन में भारत की बेटियों ने इतिहास रच दिया. भारतीय महिला टीम शनिवार को बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गई. यह पहली बार है जब कोई भारतीय टीम इस इवेंट के फाइनल तक पहुंची है. इससे पहले न तो कोई पुरुष टीम ऐसा कर पाई थी और न ही महिला टीम के हिस्से यह सफलता आई थी.

सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने दो बार की पूर्व चैम्पियन जापान की टीम को 3-2 से हराकर अपना सफर आगे बढ़ाया. इस सेमीफाइनल मुकाबले में सबसे पहले भारत की ओर से वर्ल्ड नंबर-23 रैंकिंग वाली तृषा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी ने डबल्स जीता. फिर वर्ल्ड नंबर-53 रैंकिंग वाली अस्मिता चालिहा ने भारत को सिंगल्स में जीत दिलाई. आखिरी में अनमोल खरब ने निर्णायक सिंगल्स जीतकर भारत को खिताबी भिड़ंत तक पहुंचा दिया.

ऐसा रहा सेमीफाइनल का रोमांच
जापान की टीम इस मुकाबले में अपनी कुछ बड़ी खिलाड़ियों के बिना खेल रही थी. इसके बावजूद उन्होंने अच्छी चुनौती दी. पहले सिंगल्स में पीवी सिंधु को अया ओहोरी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद पहले डबल्स में तृषा और गायत्री की जोड़ी ने नामी मातसुयामा और चिहारू शिडा की जोड़ी को हराकर भारत को 1-1 से बराबरी कराई.

यहां से दूसरे सिंगल्स में अस्मिता ने पूर्व विश्व चैम्पियन नोजोमी ओकुहारा को हराकर उलटफेर किया और भारत को 2-1 से आगे कर दिया. इसके बाद दूसरे डबल्स में पीवी सिंधू ने अश्विनी पोनप्पा के साथ मिलकर रेना मियायूरा और अयाको साकुरामोटो की जोड़ी का सामना किया. लेकिन भारतीय जोड़ी को हार मिली और जापान की टीम 2-2 से बराबरी पर आ गई. 

अब निर्णायक सिंगल्स में अनमोल पर भारत का दारोमदार था. इस बड़े मुकाबले में उन्होंने नातसुकी निडायरा को हराया और भारतीय टीम को फाइनल में पहुंचा दिया. भारतीय टीम अब फाइनल मुकाबले में थाईलैंड से भिड़ेगी.

यह भी पढ़ें...

Ishan Kishan: फटकार के बावजूद रणजी मुकाबले नहीं खेल रहे ईशान किशन, क्या BCCI लेगा बड़ा एक्शन?

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: पहले सेशन में भारत ने बनाए 101, जायसवाल के रूप में गंवाया 1 विकेट
LIVE: पहले सेशन में भारत ने बनाए 101, जायसवाल के रूप में गंवाया 1 विकेट
सचिन-हरभजन से लेकर श्रेयस अय्यर तक, स्वतंत्रता दिवस पर क्या बोले भारतीय क्रिकेटर
सचिन-हरभजन से लेकर श्रेयस अय्यर तक, स्वतंत्रता दिवस पर क्या बोले भारतीय क्रिकेटर
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget