एक्सप्लोरर

Ishan Kishan: फटकार के बावजूद रणजी मुकाबले नहीं खेल रहे ईशान किशन, क्या BCCI लेगा बड़ा एक्शन?

Ishan Kishan Vs BCCI: ईशान किशन को BCCI की ओर से रणजी मैच खेलकर फॉर्म खोजने की सलाह दी गई है, लेकिन वह पिछले डेढ़ महीने में एक भी रणजी मैच नहीं खेले हैं.

BCCI vs Ishan Kishan: ईशान किशन ने एक बार फिर घरेलू क्रिकेट खेलने से किनारा कर लिया. आज (शुक्रवार) से शुरू हुए झारखंड बनाम राजस्थान रणजी मैच में वह अपने राज्य की टीम के लिए मैदान पर नहीं उतरे. माना जा रहा था कि BCCI के निर्देशों के बाद इस बार वह झारखंड की प्लेइंग-11 का हिस्सा होंगे लेकिन वह एक बार फिर इन निर्देशों की अनदेखी कर गए. ईशान किशन के इस रवैये पर अब BCCI क्या एक्शन लेता है, यह देखना दिलचस्प होगा.

ईशान किशन के इस रवैये को बगावत जैसा समझा जा सकता है. दरअसल, पिछले साल दिसंबर में ईशान ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया था. तब बीसीसीआई ने कहा था कि ईशान ने निजी कारणों के चलते यह ब्रेक लिया है. हालांकि बाद में इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि ईशान ने मानसिक थकावट के कारण टीम से नाम वापस लिया था. इस थकावट का कारण यह बताया गया था कि ईशान लंबे समय से टीम इंडिया के साथ बने हुए थे लेकिन उन्हें प्लेइंग-11 में केवल तभी मौका दिया जा रहा था, जब या तो कोई मुख्य खिलाड़ी चोटिल हो गया हो या अनुपलब्ध हो.

इसके बाद एक रिपोर्ट में यह भी सामने आया था कि मानसिक थकावट का कारण बताकर क्रिकेट से ब्रेक लेने वाले ईशान किशन जब विदेश में छुट्टियां मना रहे थे तो बीसीसीआई उनके इस रवैये से नाराज हुआ था. रिपोर्ट में यह भी सामने आया था कि बीसीसीआई ने ईशान को रणजी क्रिकेट खेलकर फॉर्म तलाशने की सलाह भी दी थी.

हालांकि ईशान ने बीसीसीआई की यह बात नहीं मानी और जनवरी से लेकर अब तक वह एक भी रणजी मैच नहीं खेले. इसके उलट उन्होंने पर्सनल ट्रेनिंग करना उचित समझा. हाल ही में वह मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या के साथ आईपीएल की तैयारी करते भी देखे गए. जबकि टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ भी यह साफ कर चुके हैं कि ईशान जब घरेलू क्रिकेट में अच्छे रन बनाते हैं, तभी टीम इंडिया में उनकी वापसी के दरवाजे खुलेंगे.

अफगान सीरीज से भी होना पड़ा था बाहर
ईशान किशन के इस रवैये के कारण ही उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भी मौका नहीं मिला था. वहीं इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में भी चयनकर्ताओं ने उनकी जगह ध्रुव जुरेल को मौका दिया था. अब ईशान के बगावती तेवरों का BCCI क्या जवाब देता है, यह देखना अहम होगा.

यह भी पढ़ें...

NZ vs SA: केन विलियमसन ने सबसे कम पारियों में जड़ डाला 32वां शतक, सचिन और पोंटिंग जैसे दिग्गजों को भी छोड़ा पीछे

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पिता राजकुमार हुए अभिषेक शर्मा के फैन, न्यूजीलैंड में ठोका था टी20 का दूसरा सबसे तेज शतक
पिता राजकुमार हुए अभिषेक शर्मा के फैन, न्यूजीलैंड में ठोका था टी20 का दूसरा सबसे तेज शतक
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
ईशान किशन ने अभिषेक शर्मा को मारा ताना, 35 गेंद वाली सेंचुरी के बाद लिए मजे, वीडियो वायरल
ईशान किशन ने अभिषेक शर्मा को मारा ताना, 35 गेंद वाली सेंचुरी के बाद लिए मजे
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
नीरज कुमार की जीत पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
नीरज कुमार की जीत पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
Karwa Chauth Gifts For Wife: करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
Embed widget