एक्सप्लोरर

IND vs AUS: ICC टूर्नामेंट की बादशाह बनीं ऑस्ट्रेलिया, अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतते ही बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड

U19 World Cup Final: अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीतते ही ऑस्ट्रेलिया ने एक बार फिर आईसीसी टूर्नामेंट में अपना दबदबा बनाए रखा. आईसीसी टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम की यह लगातार चौथी जीत है.

Australia Dominance in ICC Events: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट इतिहास में पिछले 12 महीने टीम के लिए काफी शानदार रहे हैं. बात ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम की हो, सीनियर पुरुष टीम की हो या अंडर-19 टीम की. सभी ने पिछले एक साल में कमाल का प्रदर्शन किया है. खासतौर पर आईसीसी टूर्नामेंट्स में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी एक अलग बादशाहत कायम की है. 11 फरवरी को अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीतते ही ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इतिहास रच दिया है. दरअसल, एक के बाद एक लगातार चार आईसीसी टूर्नामेंट जीतने वाला ऑस्ट्रेलिया पहला देश बन गया है. 

महिलाओं ने शुरू किया सिलसिला
पिछले चार आईसीसी टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया को पहला खिताब महिला टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2023 में दिलाया. 26 फरवरी 2023 को ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीकी महिला टीम को 19 रनों से मात देकर खिताब पर अपना कब्जा जमाया था.

WTC फाइनल पर भी कब्जा जमाया
टी20 वर्ल्ड कप के बाद ऑस्ट्रेलियाई पुरुष टीम ने अगला आईसीसी खिताब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का जीता. इस चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में कंगारू टीम ने भारत को 209 रनों के बड़े अंतर से हराया. यह ऑस्ट्रेलिया की लगातार दूसरी आईसीसी टूर्नामेंट में जीत थी.

वर्ल्ड कप भी किया अपने नाम
ऑस्ट्रेलिया का आईसीसी टूर्नामेंट जीतने का विजयरथ वनडे वर्ल्ड कप में भी जारी रहा. इस टूर्नामेंट के फाइनल में ऑस्ट्रेलियाई पुरुष टीम ने एक बार फिर भारतीय टीम को शिकस्त दी. इस रोमांचक खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से जीत हासिल कर आईसीसी टूर्नामेंट जीत की हैट्रिक लगा दी.

अंडर-19 वर्ल्ड कप में भी ऑस्ट्रेलिया ने दिखाय दम
महिला और सीनियर पुरुष ऑस्ट्रेलियाई टीम की तरह अंडर-19 कंगारू टीम ने भी दम दिखाया. ऑस्ट्रेलिया ने अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत को पटखनी दी. इस खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 79 रनों से जीत दर्ज कर लगातार चौथा आईसीसी टूर्नामेंट अपने नाम किया. इस खिताब के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई टीम चार लगातार आईसीसी टूर्नामेंट जीतने वाली क्रिकेट इतिहास की पहली टीम बन गई है.

यह भी पढ़ें:

IND vs AUS: कैसे टूट गया भारत के खिताब जीतने का सपना? हार के क्या रहे 5 बड़े कारण, जानिए यहां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एशियन पैरा गेम्स 2026 में मोना अगरवाल ने जीता गोल्ड मेडल, फाइनल में रचा इतिहास
एशियन पैरा गेम्स 2026 में मोना अगरवाल ने जीता गोल्ड मेडल, फाइनल में रचा इतिहास
जीते हुए मैच क्यों हार रही टीम इंडिया, क्या है सबसे बड़ी गलती? सुनील गावस्कर ने खोल दी पोल
जीते हुए मैच क्यों हार रही टीम इंडिया, क्या है सबसे बड़ी गलती? सुनील गावस्कर ने खोल दी पोल
Asian Para Games 2026 Day 1 Live Updates: एशियन पैरा गेम्स में भारत को पहला GOLD, मोना अगरवाल ने रचा इतिहास
LIVE: एशियन पैरा गेम्स में भारत को पहला GOLD, मोना अगरवाल ने रचा इतिहास
शेफाली वर्मा ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, स्मृति मंधाना को पछाड़ बनीं नंबर-1
शेफाली वर्मा ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, स्मृति मंधाना को पछाड़ बनीं नंबर-1

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
बाबा रामदेव ने CJP के चरित्र का किया जिक्र, कहा- 'अभी सामने आना...'
बाबा रामदेव ने CJP के चरित्र का किया जिक्र, कहा- 'अभी सामने आना...'
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
Embed widget