एक्सप्लोरर

IND vs AUS: कैसे टूट गया भारत के खिताब जीतने का सपना? हार के क्या रहे 5 बड़े कारण, जानिए यहां

U19 WC Final: भारतीय टीम को अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा. फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम से कई गलतियां हुई जो टीम पर भारी पड़ी.

IND vs AUS Final: आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम कर लिया है. फाइनल मुकाबले में कंगारू टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए भारत को 79 रनों के बड़े अंतर से मात दी. पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम अपने शानदार फॉर्म को बरकरार नहीं रख पाई और ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार गई. भारतीय टीम की हार ने करोड़ो भारतीय फैंस का दिल टूट गया है. खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम से कई गलतियां हुई. ऐसे में आज हम आपको उन 5 गलतियों के बारे में बताएंगे जिसकी वजह से भारत खिताब से एक कदम दूर रह गया.

उदय सहारन का विकेट
भारतीय टीम के कप्तान उदय सहारन अंडर-19 वर्ल्ड कप में अब तक कमाल के फॉर्म में रहे थे. उन्होंने पूरे टूर्नामेंट हमेशा अपने बल्ले से भारतीय टीम का संभाला था. हालांकि वह फाइनल मुकाबले में ऐसा नहीं कर सकें और सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए.

गेंदबाजी में नहीं दिखी धार
भारतीय टीम की गेंदबाजी फाइनल मुकाबले में उस लय में नजर नहीं आई जैसा वह टूर्नामेंट में रही थी. हालांकि भारतीय टीम के तेज गेंदबाज राज लिंबानी ने ऑस्ट्रेलिया को 16 रन के स्कोर पर ही पहला झटका दे दिया था. पर इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज लगातार साझेदारी निभाते रहे और टीम को 250 के पार पहुंचा दिया.

जीवनदान पाकर भी फेल हुए मुशीर
खिताबी मुकाबले भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज मुशीर खान को दो बड़े जीवनदान मिले. हालांकि इन जीवनदान के बाद भी मुशीर हड़बड़ाहट में बल्लेबाजी करते नजर आए और 22 रनों के स्कोर पर बोल्ड हो गए. मुशीर का विकेट भारत की हार का बड़ा कारण रहा.

आदर्श सिंह की धीमी पारी
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज आदर्श सिंह ने 77 गेंदों पर 47 रन की पारी खेली. उन्होंने शुरुआत में बहुत धीमी गति से बल्लेबाजी की जिसका असर टीम पर पड़ा. भारत पर प्रेशर बढ़ता गया और भारतीय टीम इस प्रेशर के सामने बिखर गई.

मिडिल ऑर्डर का फ्लॉप प्रदर्शन
खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम का मिडिल ऑर्डर बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुआ. भारतीय पारी में नंबर 3 से लेकर नंबर 7 के बीच मुशीर खान (22 रन) को छोड़ दे तो कोई भी बल्लेबाज 10 रनों के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सका. भारतीय टीम को इसका बड़ा नुकसान हुआ और वह खिताब से एक कदम दूर रह गई.    

यह भी पढ़ें: U19 WC 2024: खिताबी मुकाबले में कहां फिसली टीम इंडिया? जानिए क्या रहा मैच का टर्निंग प्वाइंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अचानक बदला अफगानिस्तान का कप्तान, स्टार खिलाड़ी ने छोड़ दी कप्तानी; जानें अब किसे मिली कमान
अचानक बदला अफगानिस्तान का कप्तान, स्टार खिलाड़ी ने छोड़ दी कप्तानी; जानें अब किसे मिली कमान
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
इंडियन एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप पर जैकब बैथेल का बयान वायरल, यहां जानें क्या ही इसकी सच्चाई
इंडियन एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप पर जैकब बैथेल का बयान वायरल, यहां जानें क्या ही इसकी सच्चाई
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और पीएम मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और PM मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
Embed widget