एक्सप्लोरर

लखनऊ: बिना दर्शकों के होगा भारत-अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे, Coronavirus के चलते हुआ फैसला

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जाने वाला दूसरा वनडे मैच बिना दर्शकों के ही खेला जाएगा. कोरोना वायरस के कहर को बढ़ता देख ये फैसला लिया गया है. 15 मार्च को ये मैच खेला जाना है.

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के इकाना स्टेडियम में 15 मार्च को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाला दूसरा वनडे मैच दर्शकों की गैरमौजूदगी में होगा. उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए ये फैसला लिया गया है. साथ ही ये भी तय किया गया है कि जिन दर्शकों ने मैच के टिकट खरीद लिए हैं, उनका पैसा वापस किया जाएगा.

प्रदेश में गुरुवार तक 11 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जा चुके हैं. ऐसे में लोगों को भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचने की सलाह स्वास्थ्य विभाग दे रहा है. कोरोना वायरस से बचाव के लिए भी तमाम व्यवस्थाएं की गई हैं. साथ ही कोरोना को देखते हुए कई बड़े आयोजन भी रद्द किए गए हैं. खबरों की मानें तो यूपी सरकार के तीन साल पूरे होने के मौके पर होने वाले तमाम कार्यक्रम भी रद्द किए जाएंगे. कोरोना वायरस के चलते ही होली मिलन के भी सरकारी आयोजन इस बार नहीं किए गए हैं.

इसी बीच इकाना स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले दूसरे वनडे मैच मैच को लेकर उत्साहित लखनऊवासियों के हाथ निराश लगी है. इस वायरस के चलते दर्शकों को स्टेडियम में जाने पर रोक लगा दी गई है. डब्ल्यूएचओ की गाइडलाइन में साफ कहा गया है कि विदेश से आने वालों की स्क्रीनिंग की जाए. साथ ही एक स्थान पर ज्यादा लोगों की भीड़ ना जुटने पाए. इन सबको देखते हुए यह व्यवस्था की गई.

जिला प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक कोरोना वायरस के चलते एक ही स्थान पर ज्यादा भीड़ जुटने की स्थिति में कैसे संभाली जाएगी. इस पर शनिवार शाम डीएम अभिषेक प्रकाश, सीएमओ डा. नरेन्द्र अग्रवाल और अन्य बड़े अधिकारियों की बैठक हुई. इस बैठक में चर्चा हुई कि गाइडलाइन के अनुसार मैच की अनुमति कैसे दी जाए. ऐसे में यह फैसला हुआ कि मैच बिना दर्शकों के होगा. उधर यह फैसला होने के बाद स्टेडियम और ऑनलाइन टिकट बिक्री को पूरी तरह रोक दिया गया है. साथ ही ये भी तय किया गया कि जिन लोगों ने टिकट खरीद लिए हैं, उन्हें पैसे वापस किए जाएंगे.

ये भी पढ़ें

कोरोना वायरस का असर, भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे खाली स्टेडियम में खेला जाएगा Coronavirus: कोरोना के कहर के चलते रद्द हुई Road Safety World Series
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फीफा वर्ल्ड कप फाइनल का खुमार, भारत में इन दो राज्यों में मंडे को बंद रहेंगे स्कूल और कॉलेज
फीफा वर्ल्ड कप फाइनल का खुमार, भारत में इन दो राज्यों में मंडे को बंद रहेंगे स्कूल और कॉलेज
एक सीरीज में बिना आउट हुए सबसे ज्यादा रन, जो रूट ने बनाया गजब का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'; भारत के खिलाफ रचा इतिहास
एक सीरीज में बिना आउट हुए सबसे ज्यादा रन, जो रूट ने बनाया गजब का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
IND vs ENG: लॉर्ड्स पर आसानी से चेज हो जाएंगे 388 रन? जानें वनडे में कितना है भारत का सबसे बड़ा रन चेज
लॉर्ड्स पर आसानी से चेज हो जाएंगे 388 रन? जानें वनडे में कितना है भारत का सबसे बड़ा रन चेज
एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले तीसरे गेंदबाज बने गुरनूर बराड़, लॉर्ड्स वनडे में खूब हुई पिटाई
एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले तीसरे गेंदबाज बने गुरनूर बराड़, लॉर्ड्स में हुई पिटाई

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
IND vs ENG: लॉर्ड्स पर आसानी से चेज हो जाएंगे 388 रन? जानें वनडे में कितना है भारत का सबसे बड़ा रन चेज
लॉर्ड्स पर आसानी से चेज हो जाएंगे 388 रन? जानें वनडे में कितना है भारत का सबसे बड़ा रन चेज
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget