एक्सप्लोरर

Coronavirus: कोरोना के कहर के चलते रद्द हुई Road Safety World Series

महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना के 10 मामले सामने आने के बाद यह फैसला लिया गया.महाराष्ट्र के अलग-अलग स्टेडियम में खेली जा रही इस सीरिज के मैचों में दर्शकों की काफी भीड़ नजर आ रही थी.

मुंबई : चीन से शुरू हुआ कोरोना का कहर अब दुनिया भर में पैर पसार चुका है. कोरोना के कारण दुनिया के अलग-अलग शहरों में बड़े इवेंट्स रद्द हो गए. एनबीए जैसे बड़े इवेंट्स के अलावा जेनेवा ऑटो शो और तमाम टेक इवेंट्स कोरोना के भेंट चढ़ गए.

भारत में खेली जा रही साउथ अफ्रीका के साथ क्रिकेट सीरिज में मैच बिना दर्शकों के होंगे. वहीं आईपीएल पर संकट के बादल छाए हुए हैं. इसी बीच बड़ी खबर यह है कि Road Safety World Series भी कोरोना के कारण रद्द कर दी गई है. स्थिति सामान्य होने पर इसको दोबारा शुरू किया जाएगा और नई तारीखों का ऐलान किया जाएगा।

महाराष्ट्र में कोरोना के 10 मामले सामने आने के बाद लिया फैसला

महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना के 10 मामले सामने आने के बाद यह फैसला लिया गया. पहले विचार किया जा रहा था कि मैचों के वेन्यू को शिफ्ट कर दिया जाए. उसके बाद बिना दर्शकों के मैच खेलने के बारे में भी सोचा गया. लेकिन बुधवार को कोरोना के 10 मामले सामने आने के कारण इस सीरिज को फिलहाल रद्द कर दिया गया है. Road Safety World Series से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि पब्लिक और खिलाड़ियों की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए आयोजकों ने यह फैसला लिया है. हालांकि स्थिति सामान्य होने के बाद मैच दोबारा किए जायेंगे. नई तारीखों का ऐलान भी किया जाएगा।

सचिन-सहवाग समेत तमाम लीजेंड्स की ‘दूसरी पारी’ को पसंद कर रही थी जनता

आपको बता दें कि Road Safety World Series में दुनिया के अलग-अलग देशों के लीजेंड्स खेल रहे थे. इसमें सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, ब्रायन लारा, ब्रेट जी और युवराज सिंह जैसे खिलाड़ी शामिल थे. Road Safety World Series में इंडिया लीजेंड्स के अलावा साउथ अफ्रीका लीजेंड्स, ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स, वेस्ट इंडीज लीजेंड्स और श्रीलंका लीजेंड्स भी हिस्सा ले रहीं थी.

इस सीरिज के अभी तक 4 ही मैच खेले गए थे. इसमें इंडिया लीजेंड्स के दो मैच श्रीलंका और वेस्ट इंडीज के खिलाफ हुए थे. दोनों मैचों में भारत ने जीत हासिल की थी. इनमें वीरेंद्र सहवाग और इरफान पठान का बेहतरीन खेल देखने को मिला था. गौरतलब है कि इस सीरिज का फाइनल 22 मार्च को खेला जाना था.

इस सीरिज को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा था. महाराष्ट्र के अलग-अलग स्टेडियम में खेली जा रही इस सीरिज के मैचों में दर्शकों की काफी भीड़ नजर आ रही थी.

यहां पढ़ें

कोरोना वायरस का असर, भारत और साउथ अफ्रीका के बीच मैच दूसरा वनडे खाली स्टेडियम में खेला जाएगा 

CORONAVIRUS: महाराष्ट्र सरकार का एलान- राज्य में नहीं बिकेंगे IPL मैचों के टिकट 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
WTC Points Table: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की दौड़ से बाहर पाकिस्तान? जानें पॉइंट्स टेबल में कहां भारत
WTC फाइनल की दौड़ से बाहर पाकिस्तान? जानें पॉइंट्स टेबल में कहां भारत
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
EXCLUSIVE: 'इंग्लैंड-आयरलैंड से हार पर टीम मैनेजमेंट से जवाब मांगे BCCI', मोहम्मद कैफ ने क्या कहा
'इंग्लैंड-आयरलैंड से हार पर टीम मैनेजमेंट से जवाब मांगे BCCI', मोहम्मद कैफ ने क्या कहा

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
प्रियंका गांधी के बयान का सपा ने किया विरोध, कहा- PM को अधिकार है...
प्रियंका गांधी के बयान का सपा ने किया विरोध, कहा- PM को अधिकार है...
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
Embed widget