एक्सप्लोरर

Neeraj Chopra: क्वालीफाइंग की जरूरत नहीं, फेड कप फाइनल में सीधी एंट्री; एक्शन में दिखेंगे नीरज चोपड़ा

Neeraj Chopra: नीरज चोपड़ा को जानिए क्यों फेडरेशन कप के फाइनल में प्रवेश दिया गया है. नीरज 3 साल के लंबे इंतज़ार के बाद भारत में हो रहे किसी प्रतिस्पर्धात्मक इवेंट में भाग लेंगे.

Neeraj Chopra: टोक्यो ओलंपिक्स 2020 में भाला फेंक स्पर्धा के स्वर्ण पदक विजेता रहे नीरज चोपड़ा को सीधा फेडरेशन कप के फाइनल में प्रवेश मिल गया है. उनके अलावा किशोर जेना भी क्वालीफिकेशन राउंड को छोड़ते हुए सीधे फाइनल में दावेदारी पेश करेंगे. नीरज और किशोर ने अपने करियर में कई बार 75 मीटर का क्वालिफिकेशन मार्क पार किया है और इसी कारण उन्हें फाइनल में प्रवेश मिल गया है.

कब एक्शन में दिखेंगे नीरज चोपड़ा?

बता दें कि फेडरेशन कप का क्वालिफाइंग राउंड मंगलवार, 14 मई को भुवनेश्वर में होना है. मगर नीरज चोपड़ा और किशोर जेना इस दिन एक्शन में नजर नहीं आएंगे. इंडियन एथलेटिक्स के हेड कोच राधाकृष्णन नायर ने पुष्टि करते हुए बताया कि जो भी एथलीट 75 मीटर का मार्क पार कर चुके हैं, उन्हें मंगलवार को क्वालीफाइंग राउंड में परफॉर्म करने की कोई जरूरत नहीं होगी. ऐसे में 9 एथलीट्स को सीधे फाइनल राउंड में एंट्री मिली है. फाइनल राउंड भुवनेश्वर में ही बुधवार, 15 मई को होगा. ऐसे में नीरज चोपड़ा बुधवार को एक्शन में नजर आएंगे. ये मार्च 2021 के बाद पहली बार होगा जब नीरज भारत में हो रहे किसी प्रतिस्पर्धात्मक इवेंट में भाग लेंगे.

दोहा डायमंड लीग में दूसरे स्थान पर रहे थे नीरज

पिछले दिनों दोहा डायमंड लीग भारत की शान नीरज चोपड़ा ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था. नीरज का इस स्पर्धा में सर्वश्रेष्ठ प्रयास 88.36 मीटर का रहा, लेकिन वो टेबल में दूसरे स्थान पर रहे. नीरज केवल 2 सेंटीमीटर के अंतर से पहला स्थान हासिल करने से चूक गए थे. दूसरी ओर एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता किशोर जेना के लिए यह टूर्नामेंट निराशाजनक रहा. किशोर का सर्वश्रेष्ठ प्रयास केवल 76.31 का रहा और वो टेबल में नौवें स्थान पर रहे.

डीपी मनु की नजर पेरिस ओलंपिक्स पर

नीरज चोपड़ा और किशोर जेना पहले ही पेरिस ओलंपिक्स के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं. उनके अलावा भारत के एक और भाला फेंक एथलीट डीपी मनु भी ओलंपिक्स पर नजर गढ़ाए बैठे हैं. भाला फेंक एथलीट्स को पेरिस ओलंपिक्स में क्वालीफाई करने के लिए 85.5 मीटर का मार्क छूना होगा. याद दिला दें कि 2023 वर्ल्ड चैंपियनशिप्स में डीपी मनु 84.14 मीटर के प्रयास के साथ छठे स्थान पर रहे थे. अब मनु बेहतर करते हुए ओलंपिक्स में जगह पक्की करना चाहेंगे.

यह भी पढ़ें:

IPL 2024: हर चौथी गेंद पर छक्का, RCB का यह सूरमा है सिक्सर किंग; विराट-डु प्लेसिस आसपास भी नहीं

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
LIVE: तीसरे सत्र का खेल शुरू, टीम इंडिया को नहीं मिल रहा डिकवेला-सोनल का तोड़
LIVE: तीसरे सत्र का खेल शुरू, टीम इंडिया को नहीं मिल रहा डिकवेला-सोनल का तोड़
भारत के 7 सबसे लंबे क्रिकेटर, देखें लिस्ट में कौन-कौन
भारत के 7 सबसे लंबे क्रिकेटर, देखें लिस्ट में कौन-कौन
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!

वीडियोज

Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget