Asian Games 2018, Day 7: तजिन्दर ने एशियाई रिकार्ड के साथ जीता गोल्ड मेडल, भारत के नाम अब कुल 7 गोल्ड
तजिन्दर ने 20.75 मीटर के साथ भारत का परचम लहराया. भारत का इस एशियाई खेलों में यह सातवां गोल्ड मेडल है.

जकार्ता: भारत के तजिन्दरपाल सिंह तूर ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 18वें एशियाई खेलों के सातवें दिन शनिवार को शॉट पुट स्पर्धा का गोल्ड मेडल जीत लिया. तूर ने एशियाई रिकार्ड के साथ पहला स्थान हासिल किया. तजिन्दर ने 20.75 मीटर के साथ भारत का परचम लहराया. भारत का इस एशियाई खेलों में यह सातवां गोल्ड मेडल है.
A historic Gold and a new record!
Congratulations to Tejender Pal Singh Toor for winning the prestigious Gold medal in the Shot put event at the @asiangames2018. Proud of him for setting a new Asian Games record as well. pic.twitter.com/19Ccik3ovi
— Narendra Modi (@narendramodi) August 25, 2018
23 साल के तजिन्दर ने पहले प्रयास में 19.96, दूसरे प्रयास में 19.15 मीटर का थ्रो किया. हालांकि तीसरा प्रयास उनका फाउल रहा. लेकिन उन्होंने चौथे प्रयास में 19.96 और पांचवें प्रयास में 20.75 का रिकॉर्ड थ्रो किया.
भारतीय नौ सेना में काम करने वाले पंजाब के तजिन्दरपाल ने पिछले साल एशियाई चैम्पियनशिप में सिल्वर जीता था. वह गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में हालांकि निराशाजनक तौर पर आठवें स्थान पर रहे थे.














