एक्सप्लोरर

Asia Cup 2025: रेफरी विवाद बनी पाकिस्तान के गले की फांस, एंडी पायक्रॉफ्ट की जगह अब मैदान संभालेंगे ये दिग्गज

एशिया कप 2025 में भारत के हैंडशेक न करने के बाद पाकिस्तान ने रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट पर आपत्ति जताई और उनपर भारत के पक्ष में होने के आरोप लगाए थे.

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान मैच के बाद खड़ा हुआ हैंडशेक विवाद अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) से रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट को एशिया कप से हटाने की बात की थी.  पायक्रॉफ्ट 14 सितंबर को हुए भारत-पाकिस्तान मैच के रेफरी थे, और पाकिस्तान का आरोप था कि उन्होंने टीम इंडिया के पक्ष में काम किया. हालांकि ICC ने उन्हें टूर्नामेंट से नहीं हटाया, लेकिन बीच का रास्ता निकालते हुए फैसला लिया गया कि पायक्रॉफ्ट पाकिस्तान से जुड़े मुकाबलों में रेफरी की भूमिका नहीं निभाएंगे.

रिची रिचर्डसन को मिली जिम्मेदारी

पीटीआई को सूत्र के हवाले से मिली एक रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान और यूएई के बीच 17 सितंबर को होने वाले मैच में वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी रिची रिचर्डसन रेफरी होंगे. वह पहले भी कई बड़े टूर्नामेंट्स में मैच रेफरी की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. PCB सूत्रों के अनुसार, यह एक “समझौता” है, जिससे दोनों पक्षों की नाराजगी टल सके.

कौन हैं रिची रिचर्डसन?

एंडी पायक्रॉफ्ट के करियर में बतौर खिलाड़ी खास उपलब्धियां नहीं रहीं, जबकि रिचर्डसन वेस्टइंडीज के लिए बड़ा नाम रहे हैं. उन्होंने 86 टेस्ट और 224 वनडे खेले, जिनमें मिलाकर 12,000 से ज्यादा रन बनाए है. उनके नाम 21 अंतरराष्ट्रीय शतक दर्ज हैं. 1983 में डेब्यू करने वाले रिचर्डसन ने 1996 तक वेस्टइंडीज की टीम का प्रतिनिधित्व किया. संन्यास के बाद उन्होंने अंपायरिंग और रेफरी पैनल में कदम रखा. अब तक वह 58 टेस्ट, 108 वनडे और 117 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में रेफरी की भूमिका निभा चुके हैं.

पाकिस्तान के लिए चुनौती बढ़ी

पाकिस्तान भले ही पायक्रॉफ्ट को अपने मैचों से दूर कराने में कामयाब रहा हो, लेकिन क्रिकेट विशेषज्ञ मानते हैं कि यह फैसला उनके लिए उल्टा भी पड़ सकता है. रिची रिचर्डसन का नाम क्रिकेट जगत में बेहद सम्मानित है और उन पर दबाव बनाना लगभग नामुमकिन होगा. ऐसे में पाकिस्तान का विरोध उनके ही खिलाफ जा सकता है.

विशेषज्ञों का मानना है कि PCB को बार-बार विवाद उठाने से बचना चाहिए, वरना उनकी छवि पर नकारात्मक असर पड़ेगा. अगर हर मैच में रेफरी बदलने की मांग की गई तो इससे पाकिस्तान की विश्वसनीयता को नुकसान हो सकता है.

अगला मुकाबला अहम

अब सभी की नजरें 17 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले पाकिस्तान बनाम यूएई मैच पर होंगी. यह मुकाबला पाकिस्तान के लिए करो या मरो जैसा है, क्योंकि हारने की स्थिति में उनकी सुपर-4 में पहुंचने की राह बेहद मुश्किल हो जाएगी. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम
रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम
महिला हॉकी वर्ल्ड कप: नीदरलैंड्स से हारा भारत, ट्रॉफी का टूटा सपना?
महिला हॉकी वर्ल्ड कप: नीदरलैंड्स से हारा भारत, ट्रॉफी का टूटा सपना?
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget