एक्सप्लोरर

जब 12 दिनों तक चला टेस्ट मैच, दोनों टीमों ने बनाए करीब 2000 रन, लेकिन नहीं निकला रिजल्ट

यह अनोखा टेस्ट मैच दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच डरबन में खेला गया था. इस मैच की कहानी किसी फिल्म की तरह लगती है. लेकिन यह सब सबके लिए अलग अनुभव था.

Test Match: क्या आपने अपनी जिंदगी में कभी 12 दिन का टेस्ट मैच होते हुए देखा है? सोचकर भी आप हैरान हो रहे होंगे कि क्या ऐसा हो सकता है. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि साल 1939 में दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच एक टेस्ट मैच खेला गया था जो 12 दिन बाद खत्म हुआ था. इस टेस्ट मैच में दोनों टीमों ने मिलकर 1981 रन बनाए थे. खास बात यह रही कि 12 दिनों के बाद भी इस मैच का कोई नतीजा नहीं निकल पाया और यह मैच ड्रॉ हो गया. 

कुछ ऐसा रहा था 12 दिनों का रोमांच
दरअसल इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच यह मैच रेस्ट डे और वॉशआउट के बाद इतना लंबा चला था. पहले दिन दक्षिण अफ्रीका ने 229 रन बनाकर दो विकेट खोए. दूसरे दिन उसने 6 विकेट होकर इसको 423 पर पहुंचा दिया. तीसरे दिन को संडे था और इसे रेस्ट डे माना जाता था. चौथे दिन फिर खेल शुरू हुआ और दक्षिण अफ्रीका ने सभी विकेट खोकर 530 रनों का स्कोर खड़ा किया. किसी दिन इंग्लैंड ने भी अपनी पारी शुरू कर दी और 1 विकेट खोकर 35 रन बनाए.

पांचवे दिन फिर खेल शुरू हुआ और इंग्लैंड ने 268 रनों का स्कोर बना दिया और उसके 7 विकेट गिर गए. छठवें दिन का जब खेल शुरू हुआ, तो इंग्लैंड ने अपनी पारी आगे बढ़ाई और पूरी टीम 316 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी में 214 रनों की लीड मिली. इसी दिन दक्षिण अफ्रीका ने 3 विकेट पर 153 रन बनाए. सातवें दिन अफ्रीका की पारी 481 रनों पर सिमट गई.

आठवें दिन का मैच शुरू हुआ तो इंग्लैंड ने पूरे दिन में 253 रन बनाकर 1 विकेट गंवाया. मैच का नौवां दिन बारिश की भेंट चढ़ गया और खेल नहीं हो पाया. 10वां दिन फिर रविवार था और रेस्ट डे था इसलिए मैच नहीं हुआ. आखिरकार 11वें दिन इंग्लैंड ने 3 विकेट खोकर 496 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया. 12वें दिन इंग्लैंड को जीत के लिए 200 रनों की जरूरत थी. यह मैच का अंतिम दिन था और ऐसे में टी ब्रेक तक इंग्लैंड ने 5 विकेट खोकर 654 रन बना लिए थे. इंग्लैंड को जीत के लिए महज 42 रनों की जरूरत थी.लेकिन तभी बारिश शुरू हो गई और यह मुकाबला नहीं खेला जा सका.  इस तरह 12 दिनों तक चला यह मुकाबला ड्रॉ हुआ. 

क्या आप जानते हैं कि इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच किंग्सटन में 1930 में एक टेस्ट मैच खेला गया था जो 10 दिनों तक चला था. लेकिन इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच 12 दिन के मुकाबले ने इस रिकॉर्ड को तोड़कर नया रिकॉर्ड बना दिया. कुल मिलाकर 12वें दिन इंग्लैंड की टीम को रवाना होना था इसलिए यह मैच खत्म करना पड़ा. यह मैच बेहद इंटरेस्टिंग रहा.  

यह भी पढ़ेंः

स्टीव स्मिथ का खुलासा- IPL 2021 के कई मैचों में पेन किलर लेकर की थी बल्लेबाजी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इरफान पठान ने बताई आकिब नबी की खासियत, बुमराह की जगह मिला है मौका
इरफान पठान ने बताई आकिब नबी की खासियत, बुमराह की जगह मिला है मौका
दुनिया के 3 सबसे लंबे क्रिकेटर, हाइट उड़ा देगी होश
दुनिया के 3 सबसे लंबे क्रिकेटर, हाइट उड़ा देगी होश
वंदे मातरम् पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान, जो कहा वो हर मुस्लिम को जानना चाहिए
वंदे मातरम् पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान, जो कहा वो हर मुस्लिम को जानना चाहिए
श्रीलंका फतह का 'गंभीर' प्लान, 4 स्पिनर्स की अचानक टीम इंडिया में एंट्री
श्रीलंका फतह का 'गंभीर' प्लान, 4 स्पिनर्स की अचानक टीम इंडिया में एंट्री

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget