एक्सप्लोरर
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्सयुवराज-जडेजा की लिस्ट में शामिल होते हुए इस बल्लेबाज़ ने लगाए 6 गेंदों पर 6 छक्के
युवराज-जडेजा की लिस्ट में शामिल होते हुए इस बल्लेबाज़ ने लगाए 6 गेंदों पर 6 छक्के
Written By : एबीपी न्यूज़ | Updated at : 19 Dec 2017 11:58 AM (IST)
1/6

28 साल के प्रसेनजीत ने 38वां ओवर डालने आए तेज गेंदबाज सायन भट्टाचार्य के ओवर में ताबड़तोड़ छह छक्के लगाए। इस दौरान उन्होंने 96 रन की पारी खेली, जिसकी मदद से भवानीपुर क्लब ने निर्धारित 38 ओवर में तीन विकेट पर 293 रन बनाए। इसके जवाब में विरोधी टीम 109 रन बनाकर ऑल-आउट हो गई और भवानीपुर क्लब ने यह मुकाबला 184 रनों से अपने नाम कर लिया.
2/6

भवानीपुर क्लब की तरफ से खेलने वाले प्रसेनजीत नेताजी सुभाष इंस्टीट्यूट के खिलाफ बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के प्रथम श्रेणी के सीनियर नॉकआउट टूर्नामेंट के ग्रुप चरण के मैच में एक ओवर में छह छक्के जड़ बड़ा कारनामा कर दिया.
3/6

लेकिन उसके तुरंत बाद ही बंगाल के क्रिकेटर प्रसेनजीत दास ने भी छह गेंदों में छह छक्के लगाकर धमाका कर दिया.
4/6

हाल ही में ऑलराउंडर रवीन्द्र जडेजा ने सौराष्ट्र क्रिकेट एसोशिएशन इंटर डिस्ट्रिक्ट टी20 मुकाबले में एक ही ओवर में छह छक्के लगाने का कारनामा कर दिखाया था.
5/6

गिब्स के बाद जो मौजूदा पीढ़ी को सबसे ज्यादा याद है वो है टीम इंडिया के स्टार युवराज सिंह का वर्ल्ड टी20 2007 में छह छक्कों वाला कारनामा. जब युवराज ने इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाज़ स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर में इतिहास रच दिया था.
6/6

क्रिकेट जगत में एक वक्त ऐसा भी था जब एक ओवर में छह छक्के लगाना एक कल्पना जैसा था. वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर सर गैरी सोबर्स ने 1968 में एक ओवर में छह छक्के जड़कर क्रिकेट जगत का एक नया अध्याय लिखा. जिसके सालों बाद रवि शास्त्री और फिर हर्शल गिब्स इस लिस्ट में जुड़े.
Published at : 19 Dec 2017 11:58 AM (IST)
Sponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
स्पोर्ट्स
'एमएस धोनी ने किया था मैसेज', भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने खोला बड़ा राज
स्पोर्ट्स
चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
स्पोर्ट्स
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
स्पोर्ट्स
जोश इंग्लिस ने रचा इतिहास, तीनों फॉर्मेट में एक से ज्यादा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज





















