एक्सप्लोरर

INDvsAUS: आज सीरीज़ जीतने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

इंदौर: पांच वनडे मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त ले चुकी भारतीय टीम आज होल्कर स्टेडियम में होने वाले तीसरे मैच में आस्ट्रेलिया को मात देकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी. वहीं आस्ट्रेलिया मेजबान टीम को रोकने की पूरी कोशिश करेगी. इस मैच में जीत आस्ट्रेलिया के सीरीज में वापसी के रास्ते को खुला रखेगी. भारत ने चेन्नई और कोलकाता में जीत के साथ 2-0 की बढ़त बना ली है. एक और जीत सीरीज उसकी झोली में लाकर रख देगी. रैंकिंग में बादशाह बन चुकी भारतीय टीम को इस मुकाम तक पहुंचाने और इस सीरीज में 2-0 की बढ़त दिलाने में उसके बेहतरीन गेंदबाजी आक्रमण का खास योगदान है. दोनों मैचों में मेजबान टीम के गेंदबाजों ने आस्ट्रेलिया को आसान लक्ष्य से वंचित रखा था. आस्ट्रेलिया को खासकर भारत के स्पिनरों को खेलने में विशेष परेशानी हो रही है. दो मैचों में कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल ने मिलकर कुल 10 विकेट अपने नाम किए हैं. कुलदीप ने कोलकाता में खेले गए दूसरे मैच में हैट्रिक ली थी. वहीं भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह ने भी अपनी टीम के लिए उम्दा प्रदर्शन किया है. कप्तान विराट कोहली और मुख्य कोच रवि शास्त्री के लिए बल्लेबाजी में मध्यक्रम का न चल पाना परेशानी का सबब है. पहले मैच में महेंद्र सिंह धौनी और हार्दिक पांड्या ने टीम को बचाया तो दूसरे मैच में कोहली और अजिंक्य रहाणे के सिवाए कोई और बल्लेबाज रन नहीं कर सका. ऐसे में रोहित शर्मा, केदार जाधव, मनीष पांडे के बल्लों का खामोश रहना टीम की परेशानी है. वहीं आस्ट्रेलिया के लिए भी एक तरह से बल्लेबाजों का न चल पाना सबसे बड़ी चिंता है. दोनों मैचों में उसके बल्लेबाज आसान से लक्ष्य के सामने ढेर हो गए. पिछले मैच में कप्तान स्टीव स्मिथ और मार्कस स्टोइनिस ने जरूर अर्धशतक जड़े थे, लेकिन वह टीम को जीत दिलाने के लिए नाकाफी थे. टीम के लिए डेविड वार्नर का चलना बेहद जरुरी हो गया है. टीमें:  भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, मनीष पांडे, केदार जाधव, अजिंक्य रहाणे, महेंद्र सिंह धौनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, मोहम्मद शमी. आस्ट्रेलिया: स्टीव स्मिथ (कप्तान), एश्टन अगर, हिल्टन कार्टराइट, नाथन कल्टर नाइल, ग्लैन मैक्सवेल, जेम्स फॉल्कनर, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), पैट कमिंस, ट्रेविस हेड, मार्कस स्टोइनिस, एडम जाम्पा, केन रिचर्डसन, पीटर हैंड्सकॉम्ब, एरॉन फिंच.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भुवनेश्वर IN, पहले टी20 के लिए टीम इंडिया में वापस आए 2 धुरंधर, NZ की बैटिंग
भुवनेश्वर IN, पहले टी20 के लिए टीम इंडिया में वापस आए 2 धुरंधर, NZ की बैटिंग
IND vs NZ 1st T20I Live Score: भारत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला; प्लेइंग 11 में 2 बदलाव
LIVE: भारत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला; प्लेइंग 11 में 2 बदलाव
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले T20 में भुवनेश्वर कुमार के निशाने पर 3 बड़े रिकॉर्ड
NZ के खिलाफ पहले टी20 में भुवनेश्वर कुमार के निशाने पर 3 बड़े रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
गूगग के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
गूगग के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget