एक्सप्लोरर

1st T20 INDvsSL: अब टी20 की जंग जीतने पर रोहित एंड कंपनी की नज़र

भारत और श्रीलंका की टीमें आज जब यहां तीन टी-20 मैचों की सीरीज के पहले मैच में उतरेंगी तो दोनों की कोशिश विजयी शुरुआत करने की होगी. श्रीलंका को टेस्ट और वनडे सीरीज में मात देने के बाद अब भारत उसे टी-20 में भी धूल चटाना चाहेगा.

कटक: भारत और श्रीलंका की टीमें आज जब यहां तीन टी-20 मैचों की सीरीज के पहले मैच में उतरेंगी तो दोनों की कोशिश विजयी शुरुआत करने की होगी. श्रीलंका को टेस्ट और वनडे सीरीज में मात देने के बाद अब भारत उसे टी-20 में भी धूल चटाना चाहेगा. वहीं श्रीलंका इस सीरीज को जीत दौरे का अंत विजयी अंदाज में करना चाहेगा.

इस सीरीज में भारतीय टीम टी-20 के नए कप्तान रोहित शर्मा की आगुआई में उतरेगी. वनडे में भी रोहित कप्तान थे. विराट कोहली को आराम दिए जाने के कारण रोहित को कप्तानी सौंपी गई है.

इस सीरीज में रोहित के पास शिखर धवन के अलावा लोकेश राहुल के रूप में एक और सलामी जोड़ीदार मौजूद है.

टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी मध्यक्रम में टीम को संभालने के लिए तैयार हैं. जहां उनके साथ श्रेयस अय्यर, दीपक हुड्डा जैसे युवा खिलाड़ी होंगे. इनके अलावा टीम के पास दिनेश कार्तिक और हार्दिक पांड्या के रूप में दो ऐसे खिलाड़ी हैं जो टीम के निचले क्रम को स्थिरता प्रदान कर सकते हैं.

गेंदबाजी में भारत के पास जसप्रीत बुमराह जैसा टी-20 विशेषज्ञ गेंदबाज है. बुमराह को हालांकि मोहम्मद सिराज, बासिल थंपी, जयदेव उनादकट जैसे युवा और प्रातिभाशाली खिलाड़ियों के साथ गेंदबाजी का भार साझा करना होगा.

वहीं श्रीलंका इस मैच में लगातार पांच टी-20 मैच हारने के बाद उतर रही है. उसके लिए उपुल थरंगा और पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज सबसे अहम खिलाड़ी हैं. थरंगा ने तीसरे वनडे में 95 रन बनाए थे जबकि मैथ्यूज ने दूसरे वनडे में सैंकड़ा जड़ा था.

इन दोनों के अलावा टीम को विकेटकीपर-बल्लेबाज निरोशन डिकवेवाल से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

गेंदबाजी की बात की जाए तो मेहमान टीम पूरी तरह से अपने स्ट्राइक गेंदबाज सुरंगा लकमल के ऊपर निर्भर करेगी. उनके अलावा नुवान प्रदीप, विश्वा फर्नाडो के ऊपर भी लकमल का साथ जेने की जिम्मेदारी है.

टीमें:

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धौनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, दीपक हुड्ड़ा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, बासिल थंपी, जयदेव उनादकट.

श्रीलंका: थिसारा पेररा (कप्तान), उपुल थरंगा, एंजेलो मैथ्यूज, कुशल जनिथ परेरा, दानुष्का गुणाथिलका, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), असेला गुणारत्ने, सादिरा समाराविक्रमा, दासुन शनका, चाटुरंगा डी सिल्वा, सचिथ पाथिराना, धनंजय डी सिल्वा, नुवान प्रदीप, विश्वा फर्नाडो, दुशमंथा चामीरा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितने अमीर हैं शे होप, वेस्टइंडीज क्रिकेट से कितनी मिलती है सैलरी? जानें नेटवर्थ
कितने अमीर हैं शे होप, वेस्टइंडीज क्रिकेट से कितनी मिलती है सैलरी? जानें नेटवर्थ
श्रीलंका को बड़ा झटका, PAK-ENG ट्राई सीरीज से स्टार खिलाड़ी बाहर; रिप्लेसमेंट जारी
श्रीलंका को बड़ा झटका, PAK-ENG ट्राई सीरीज से स्टार खिलाड़ी बाहर; रिप्लेसमेंट जारी
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
200+ के चेज में अभिषेक शर्मा हो जाते हैं फ्लॉप, आंकड़ों ने दी गवाही
200+ के चेज में अभिषेक शर्मा हो जाते हैं फ्लॉप, आंकड़ों ने दी गवाही

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: पैसा कहां से आया, कहां गया और आम आदमी को क्या मिला?
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: जानिए सरकारी खजाने में पैसा कहां से आया, कहां गया
Embed widget