In Pics: तस्वरों में देखें राजस्थान के भव्य और शानदार किले
Written By : ABP Live | Updated at : 20 Feb 2022 12:56 PM (IST)
राजस्थान के किले
1/7
राजस्थान अपनी रिच कल्चल और विरासत के लिए पूरी दुनिया में फेमस है. यहां के भव्य और शानदार किलों को देखने के लिए पूरी दुनिया से लोग आते हैं. तो चलिए आपको राजस्थान के कुछ किलों की सैर कराते हुए कुछ खास बाते भी बताते हैं.
2/7
जयपुर: राजस्थान में आमेर का किला सबसे चर्चित किलों में से एक है. किले में बना शीश महल यहां का सबसे बड़ा आकर्षण है. इस किले का निर्माण सफेद और लाल संगमरमर के पत्थरों को मिलाकर किया गया है.
3/7
जैसलमेर: जैसलमेर का किला भारत के सबसे बड़े किलों में से एक है. खास बात ये है कि ये किला शहर से 76 मीटर ऊपर और शहर के बीच में स्थित है. ये किला किला पीले बलुआ पत्थरों से बना है. इस किले का निर्माण वर्ष 1156 में भाटी राजपूत राजा रावल जैसल ने कराया था.
4/7
रणथंभौर का किला राजस्थान के सबसे शानदार किलों में से एक है. खास बात ये है कि ये किला दूर से दिखाई नहीं देता है. ये किला खड़ी ढाल की पहाड़ी पर बना हुआ है.
5/7
चित्तौड़गढ़ का किला 180 मीटर ऊंची पहाड़ी पर बना है और 700 एकड़ में फैला हुआ है. भव्यता, आकर्षण और सुंदरता के कारण वर्ष 2013 में इस किले को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया था.
6/7
जोधपुर: मेहरानगढ़ किला शानदार वास्तुकला और इतिहास के कारण खास स्थान रखता है. इसे राजस्थान के सबसे शानदार किलों में से एक माना जाता है. ये किला 125 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है.
7/7
कुंभलगढ़ किला राजस्थान के सबसे बड़े किलों में से एक है. ये किला एक पहाड़ी की चोटी पर बना है. किसे की सबसे खास बात इसकी दीवारें हैं. ये महाराणा प्रताप का जन्मस्थान भी है.