एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: BJP विधायक का सनसनीखेज दावा, '...ताकि मैं लॉरेंस बिश्नोई जैसे गैंगस्टर के निशाने पर आ जाऊं'

महाराष्ट्र में BJP के विधायक सुरेश धस ने सनसनीखेज दावा किया हैं. उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ हिरण का मांस खाने के बारे में बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं, ताकि बिश्नोई गिरोह उन्हें निशाना बना सके.

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, उन्होंने कहा कि हत्या के प्रयास के मामले में पिछले माह गिरफ्तार किए गए सतीश भोसले उर्फ ​​‘खोक्या’ के खिलाफ दर्ज मामलों के संबंध में उन्हें फंसाने की साजिश रची जा रही है.

1/6
बीजेपी के बीड जिले के पदाधिकारी भोसले, जंगली जानवरों के शिकार के मामले का भी सामना कर रहे हैं. भोसले को धस का सहयोगी माना जाता है.

2/6
धस ने एक मराठी अखबार से कहा, ‘‘परली (बीड जिले में) के कुछ नेता मेरे निर्वाचन क्षेत्र में आए और दावा किया कि मुझे भोसले ने हिरण का मांस दिया था. मैंने कभी ऐसे मांस का सेवन नहीं किया.’’

3/6
उन्होंने आगे कहा कि वे एक मालकरी (भगवान विट्ठल के अनुयायी) हैं, जो मांस से परहेज करने के लिए जाने जाते हैं. विधायक ने दावा किया, ‘‘बिश्नोई समुदाय (राजस्थान का) हिरण को पूजता है. मुझे फंसाने की कोशिश की गई, ताकि मैं लॉरेंस बिश्नोई जैसे गैंगस्टर के निशाने पर आ जाऊं.’’

4/6
सुरेश धस ने कहा कि बिश्नोई गिरोह के सदस्यों को उन्हें मारने के इरादे से मुंबई भेजा गया था. उन्होंने कहा कि उन्हें राजस्थान के कुछ लोगों के लिए हवाई टिकट खरीदे जाने की जानकारी मिली है. उन्होंने कहा कि वह इस मामले को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के समक्ष उठाएंगे.

5/6
सुरेश धस ने बताया कि उन्होंने बीड जिले में मस्साजोग के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या का मुद्दा उठाया था, जिससे राजनीतिक भूचाल आ गया था और इस मुद्दे पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता धनंजय मुंडे और बीजेपी नेता एवं राज्य मंत्री पंकजा मुंडे की आलोचना की थी.

6/6
सुरेश धस ने दावा किया, ‘‘अब भोसले मामले में ऐसे आरोप लगाकर, मेरे खिलाफ पलटवार करने का प्रयास किया जा रहा है.''

महाराष्ट्र फोटो गैलरी

Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग

योगी सरकार का बड़ा प्लान, ITI में उद्योग आधारित ट्रेनिंग और अप्रेंटिसशिप पर फोकस

राजीव गांधी की सोच से चल रही हिमाचल सरकार: CM सुक्खू का दावा- हमारी सरकार में एक भी पेपर लीक नहीं

 राम मंदिर: 30 सितंबर तक अधिकांश काम पूरे, हटेंगे L&T-टाटा के कर्मचारी

वीडियोज

8 साल बाद साथ आएंगे Salman Khan और Shah Rukh Khan, Asha Bhosle को देंगे खास Tribute
Aamrapali Dubey ने Nirahua संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Akshara Singh को लेकर हुईं Emotional
Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?

वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'

OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज

Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका

बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत

स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना

Embed widget