एक्सप्लोरर

In Photos: एमपी में एक बार फिर जगह का नाम बदला गया, जगदीशपुर के नाम से जाना जाएगा इस्लामनगर

Madhya Pradesh: जगदीशपुर में कई ऐसी प्राचीन धरोहर हैं, जो अपने अंदर इतिहास को समेटे हैं. ऐतिहासिक धरोहरों के चलते यहां पर कई वेब सीरीज और फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है.

(इस्लामनगर का नाम बदलकर जगदीशपुर रखा गया, फोटो क्रेडिट- नितिन ठाकुर)

1/5
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से सटे ग्रामीण क्षेत्र इस्लामनगर का नाम बदलकर लगभग 300 वर्षों के बाद फिर से जगदीशपुर कर दिया गया. राज्य के अंदर शहरों और स्थानों के नाम बदलने की सियासत जारी है. इस मामले में मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश को भी पछड़ता नजर आ रहा है. होशंगाबाद से नर्मदापुरम, हबीबगंज स्टेशन से रानी कमलापति स्टेशन और अब इस्लामनगर का नाम जगदीशपुर हो गया. बीते कुछ दिन पहले राजधानी भोपाल के नाम को बदलने की चर्चाएं भी जोर पकड़ रही है.

2/5
इसी बीच इस्लामनगर के जगदीशपुर बनने की अधिकारिक सूचना दी गई. बुधवार को राज्य सरकार ने केंद्र से हरी झंडी मिलने के बाद इस्लाम नगर का नाम जगदीशपुर करने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया. जगदीशपुर के इतिहास की बात की जाए तो लगभग 300 वर्ष के पहले यह स्थान जगदीशपुर के नाम से ही जाना जाता था. इतिहासकारों की मानें तो परमार राजवंश के कई ऐतिहासिक तथ्य यहां खुदाई से प्राप्त हुए हैं. बाद में नवाबी काल के दौरान इस स्थान का नाम जगदीशपुर से बदलकर इस्लामनगर कर दिया गया था, जिस के किस्से दोस्त मोहम्मद खान के घटनाक्रम से जुड़े हैं.

3/5
इतिहासकारों की मानें तो क्रोधी स्वभाव का दोस्त मोहम्मद खान मंगल गढ़ से लूट मचा कर लौट रहा था. सन 1715 में उसने जगदीशपुर पर आक्रमण किया था, लेकिन असफलता मिलने पर उसने तत्कालीन राजपूत शासक देवरा चौहान को षड्यंत्र से रात्रि भोज में बुलाकर मारने की साजिश रची, जिसमें वह सफल रहा. उसके बाद जगदीशपुर पर दोस्त मोहम्मद ने कब्जा कर लिया और इस स्थान का नाम बदलकर इस्लामनगर कर दिया. तब से अब तक यह नगर इस्लामनगर के नाम से जाना जाता था, जिसका इतिहास एक बार फिर बदल गया. फिर से जगदीशपुर अपने ऐतिहासिक नाम की ओर लौटा है.

4/5
भोपाल से सटे जगदीशपुर में कई ऐसी प्राचीन धरोहर हैं, जो अपने अंदर इतिहास को समेटे हैं. यहां पर एक प्रसिद्ध ऐतिहासिक किला है, जिसके चारों तरफ शानदार सुरक्षा दीवार स्थापत्य कला का अचूक उदाहरण है. इसे देखने के लिए सैलानी दूर-दूर से यहां पहुंचते हैं. जगदीशपुर की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर यदि नजर डाली जाए, तो 10वीं और 11वीं सदी के दौरान परमार वंश के कई ऐतिहासिक तथ्य क्षेत्र में देखने को मिलते हैं. साथ ही गोंड साम्राज्य के अवशेष भी यहां मिलते प्रतीत होते हैं. क्योंकि यहां पर स्थित गोंड राज्य के किले और रानी महल अभी भी आकर्षण के केंद्र हैं. वर्तमान समय में भी ऐतिहासिक धरोहरों के चलते यहां पर कई वेब सीरीज और फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है, जिसमें बीते दिन माई दुर्गा मती मूवी भी शामिल है.

5/5
इस्लाम नगर का नाम बदलने को लेकर प्रक्रिया वैसे तो लगभग 30 वर्षों से चल रही थी. क्योंकि यहां निवास करने वाले ग्रामीण पहले से ही नाम बदलने के पैरोकार रहे हैं. हालांकि वर्तमान में मध्य प्रदेश में चल रही नाम बदलने की राजनीति के कारण यह स्थान सुर्खियों में आ गया. अब देखने वाली बात होगी कि विपक्ष और अन्य राजनीतिक दल किस प्रकार से इस नामकरण पर अपनी राजनीति करते हैं. इस्लामनगर जो कि अब जगदीशपुर हो गया यहां के महिला पुरुष नाम परिवर्तन को लेकर बेहद खुश हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित तमाम नेताओं को धन्यवाद दे रहे हैं.

मध्य प्रदेश फोटो गैलरी

और देखें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: 'हाई फ्रिक्वेंसी, डुअल सेंसर और हाईटैक क्वालिटी..' , बॉर्डर पर निगरानी के लिए पाकिस्तान लगा रहा मॉर्डन कैमरे
Exclusive: 'हाई फ्रिक्वेंसी, डुअल सेंसर और हाईटैक क्वालिटी..' , बॉर्डर पर पाकिस्तान लगा रहा मॉर्डन कैमरे
'आपके हिसाब से नहीं चलेगी संसद...', लोकसभा में भयंकर बहस, राहुल गांधी ने टोका तो अमित शाह ने दिया जवाब
'आपके हिसाब से नहीं चलेगी संसद...', लोकसभा में भयंकर बहस, राहुल ने टोका तो अमित शाह ने दिया जवाब
रोहित भैया की डांट..., मौका मिला तो मैं भी कप्तान बनना..., यशस्वी जायसवाल ने बोली दिल की बात

ब्लैक ड्रेस, डायमंड जूलरी और आंखों पर चश्मा... फिल्म फेस्टिवल से आलिया भट्ट का किलर लुक वायरल, देखें तस्वीरें
ब्लैक ड्रेस, डायमंड जूलरी और आंखों पर चश्मा... आलिया भट्ट का किलर लुक वायरल
ABP Premium

वीडियोज

Parliament Winter Session: संसद सत्र के बीच जर्मनी जाएंगे Rahul Gandhi? | Amit Shah | Janhit
UP News: 27 को लेकर बड़ी टेंशन में BJP? | SIR Controversy | CM Yogi |ABP News
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल, विपक्ष-सरकार में Nehru-Indira को लेकर घमासान | Seedha Sawal
Aniruddhacharya Controversy: 'बेशर्म' बोल पर लगेगा ब्रेक?  | ABP News | Khabar Gawah Hai
Tanya Mittal Interview, BB19 Grand Finale, Neelam Giri और Gaurav Khanna पर खास बातचीत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: 'हाई फ्रिक्वेंसी, डुअल सेंसर और हाईटैक क्वालिटी..' , बॉर्डर पर निगरानी के लिए पाकिस्तान लगा रहा मॉर्डन कैमरे
Exclusive: 'हाई फ्रिक्वेंसी, डुअल सेंसर और हाईटैक क्वालिटी..' , बॉर्डर पर पाकिस्तान लगा रहा मॉर्डन कैमरे
'आपके हिसाब से नहीं चलेगी संसद...', लोकसभा में भयंकर बहस, राहुल गांधी ने टोका तो अमित शाह ने दिया जवाब
'आपके हिसाब से नहीं चलेगी संसद...', लोकसभा में भयंकर बहस, राहुल ने टोका तो अमित शाह ने दिया जवाब
रोहित भैया की डांट..., मौका मिला तो मैं भी कप्तान बनना..., यशस्वी जायसवाल ने बोली दिल की बात
रोहित भैया की डांट..., मौका मिला तो मैं भी कप्तान बनना..., यशस्वी जायसवाल ने बोली दिल की बात
ब्लैक ड्रेस, डायमंड जूलरी और आंखों पर चश्मा... फिल्म फेस्टिवल से आलिया भट्ट का किलर लुक वायरल, देखें तस्वीरें
ब्लैक ड्रेस, डायमंड जूलरी और आंखों पर चश्मा... आलिया भट्ट का किलर लुक वायरल
Kidney Damage Signs: आंखों में दिख रहे ये लक्षण तो समझ जाएं किडनी हो रही खराब, तुरंत कराएं अपना इलाज
आंखों में दिख रहे ये लक्षण तो समझ जाएं किडनी हो रही खराब, तुरंत कराएं अपना इलाज
घरेलू एयरलाइंस में कितने पायलट, अब विदेशी पायलटों को भारत में कैसे मिल सकती है नौकरी?

दिल्ली में आज फिर मनेगी दीपावली, जानें रेखा गुप्ता सरकार ने क्यों लिया यह फैसला?

Video: पुलिस की गाड़ी ने लिया गलत यू-टर्न तो महिला ने बीच चौराहे पढ़ाया कानून का पाठ- वीडियो वायरल
पुलिस की गाड़ी ने लिया गलत यू-टर्न तो महिला ने बीच चौराहे पढ़ाया कानून का पाठ- वीडियो वायरल
Embed widget