एक्सप्लोरर
हिमाचल राजभवन में रक्षाबंधन का उत्साह, राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को बहनों ने बांधा रक्षासूत्र
Raksha Bandhan in Himachal: भाई बहनों के अटूट प्रेम के प्रतीक रक्षाबंधन के त्योहार पर हिमाचल सहित पूरे देश में जश्न का माहौल है. इस मौके पर हिमाचल के राज्यपाल ने लोगों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी.
राज्यपाल को महिलाओं ने बांधी राखी
1/9

देश भर में पूरे हर्ष और उल्लास के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है. यह त्योहार भाइयों और बहनों के बीच अटूट प्रेम के बंधन का प्रतीक है. हर साल रक्षाबंधन का पवित्र पर्व श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है.
2/9

शिमला स्थित हिमाचल प्रदेश राजभवन में भी रक्षाबंधन के मौके पर भारी उत्साह नजर आया. दोपहर 1:32 बजे के बाद रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त शुरू होने पर बड़ी संख्या में बहनों ने पहुंचकर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला को राखी बांधी.
Published at : 19 Aug 2024 06:34 PM (IST)
और देखें



























