एक्सप्लोरर
IND vs BAN: धक्का लगा और नीचे गिर गए जडेजा, बांग्लादेशी खिलाड़ी ने लिया पंगा! जानें चेन्नई टेस्ट सच
IND vs BAN Test 1st Day: रवींद्र जडेजा चेन्नई टेस्ट के पहले दिन बैटिंग कर रहे थे. इस दौरान बांग्लादेशी गेंदबाज हसन महमूद ने जोरदार अपील की और जडेजा पर गिर गए.
रवींद्र जडेजा और हसन महमूद
1/6

रवींद्र जडेजा चेन्नई टेस्ट मैच के पहले दिन बैटिंग के दौरान नीचे गिर गए. वे एक ओवर में रन लेना चाह रहे थे. लेकिन गेंद को करीब देख क्रीज की ओर लौट रहे थे. इसी वक्त बांग्लादेशी गेंदबाज हसन महमूद उन पर आ कर गिर गए. जडेजा और हसन के बीच टक्कर हो गई.
2/6

दरअसल भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच चेन्नई में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में जडेजा नंबर 7 पर बैटिंग करने आए. वे 50वें ओवर के दौरान बैटिंग कर रहे थे.
3/6

बांग्लादेश की ओर यह ओवर हसन महमूद कर रहे थे. उन्होंने इस दौरान एक गेंद फेंकी और जोरदार अपील की. इस बीच जडेजा रन लेने के लिए भागने वाले थे. लेकिन गेंद को करीब देख लौट आए.
4/6

जडेजा लौट ही रहे थे कि हसन अपील करते हुए उन तक पहुंच गए और दोनों में टकराव हो गया. हसन का हल्का धक्का लगा और जडेजा नीचे गिर गए. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
5/6

हालांकि हसन ने इसके बाद जडेजा से माफी भी मांगी. अहम बात यह रही कि इस बीच किसी तरह का बवाल नहीं हुआ.
6/6

भारत ने चेन्नई टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट गंवाकर 339 रन बनाए. इस दौरान रविचंद्रन अश्विन ने नाबाद शतक लगाया. वे 102 रन बनाकर नाबाद रहे. जडेजा 86 रन बनाकर नाबाद रहे.
Published at : 19 Sep 2024 06:17 PM (IST)
और देखें























