हिंदी न्यूज़फोटो गैलरीन्यूज़Mulayam Singh Yadav's Son Prateek: क्या किसी के दबाव के चलते नहीं ज्वाइन की पॉलिटिक्स? प्रतीक यादव ने कुछ यूं दिया था जवाब
Mulayam Singh Yadav's Son Prateek: क्या किसी के दबाव के चलते नहीं ज्वाइन की पॉलिटिक्स? प्रतीक यादव ने कुछ यूं दिया था जवाब
Written By : ABP Live | Updated at : 06 Feb 2022 12:57 PM (IST)
मुलायम सिंह यादव, प्रतीक यादव
1/6
मुलायम सिंह यादव के दो बेटे हैं. बड़े बेटे अखिलेश तो किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. छोटे बेटे का नाम प्रतीक यादव है. प्रतीक लाइमलाइट से दूर रहना ही पसंद करते हैं. उन्होंने खुद को राजनीति से दूर रखा हुआ है.
2/6
प्रतीक यादव मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता की संतान हैं. प्रतीक का जन्म साधना गुप्ता की पहली शादी से हुआ था. बाद में मुलायम सिंह ने प्रतीक को अपना नाम दिया. कानूनी तौर पर अब प्रतीक अखिलेश के छोटे भाई हैं.
3/6
प्रतीक यादव राजनीति से दूर रहकर बिजनेस करते हैं. एक इंटरव्यू में साधना गुप्ता ने कहा था कि वह चाहती हैं कि प्रतीक भी पॉलिटिक्स में आएं. लेकिन ऐसा नहीं हो पाया.
4/6
प्रतीक यादव ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह शुरू से बिजनेस करना चाहते थे. राजनीति ने उन्हें कभी आकर्षित नहीं किया. प्रतीक का कहना है कि सफेद कुर्ता पायजामा पहनकर क्षेत्र में घूमने में उनकी कोई रुचि नहीं है.
5/6
प्रतीक से जब ये पूछा गया कि क्या परिवार में किसी के दबाव के कारण वह राजनीति से दूर हैं तो उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि मेरे ऊपर किसी का दबाव नहीं चलता है.
6/6
प्रतीक यादव ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा था कि हमारी पूरी फैमिली में हर किसी को अपने हिसाब से करियर चुनने की स्वतंत्रता है. मेरे, अपर्णा, भाई साहब या फिर भाभी के ऊपर कभी किसी तरह का दबाव नहीं रहा कि वह क्या करें क्या न करें.