एक्सप्लोरर
गुजरात: 2001 से अब तक दलित उत्पीड़न के 14,500 मामले, रोज के हिसाब से 3 घटनाएं
गुजरात में बीते दिनों स्वघोषित गौ रक्षा समूह के लोगों ने चार दलित युवकों की बेरहमी से पिटाई कर दी. ये अपनी तरह का कोई इकलौता मामला नहीं है. असल में इस साल अप्रैल तक गुजरात में दलित उत्पीड़न के 409 मामले दर्ज हुए हैं. हालांकि 11 जुलाई को सौराष्ट्र के उना में चार दलित युवकों के साथ घटी घटना ने राष्ट्रीय स्तर पर दलित उत्पीड़न की जो बहस छेड़ी जिसके कारण पुलिस को मई में अमरेली जिले के राजुला कस्बे में नौ दलित युवकों पर हमला करने वाले इसी तरह के छह 'गौ रक्षकों' को हिरासत में लेना पड़ा.
टॉप हेडलाइंस
विश्व
दिल्ली NCR
रीजनल सिनेमा
इंडिया































