विज्ञापन के जरिए फिल्मों में आईं Huma Qureshi, अब Maharani बन OTT पर दिखाया दम
Written By : एबीपी न्यूज़ | Updated at : 01 Jun 2021 05:13 PM (IST)
huma
1/5
डिजिटल प्लेटफॉर्म पर हाल ही में रिलीज हुई वेबसीरीज महारानी धूम मचा रही है. वेब सीरीज महारानी में पॉलिटिकल ड्रामा दिखाया गया है जिसमें हुमा कुरैशी ने मुख्य किरदार निभाया है. उनके अलावा सीरीज में सोहम शाह, अमित सियाल समेत कई बड़े एक्टर्स नज़र आए हैं.
2/5
वैसे, सीरीज खासतौर पर हुमा कुरैशी की ज़बरदस्त एक्टिंग की वजह से चर्चा में हैं. कहा जा रहा है कि अपने करियर की बेस्ट एक्टिंग हुमा ने इस फिल्म में की है.उन्होंने महारानी में रानी भारती की भूमिका निभाई है जो कि अनपढ़ होते हुए बिहार की राजनीति को हिलाकर रख देती हैं और मुख्यमंत्री बन जाती हैं.
3/5
वैसे, हुमा के करियर की बात करें तो उन्होंने दिल्ली के गार्गी कॉलेज से हिस्ट्री में ग्रेजुएशन किया था. इसके बाद हुमा ने कई बड़े सितारों जैसे शाहरुख खान और आमिर खान के साथ कुछ विज्ञापनों में देखा. यहीं, जाने-माने फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की नज़र उनपर पड़ी और उन्होंने हुमा को कांटेक्ट कर अपनी फिल्म 'गैंग्स ऑफ़ वासेपुर' में काम करने का मौका दिया.
4/5
हुमा ने 'गैंग्स ऑफ़ वासेपुर' साइन कर ली और इसके बाद उनके फ़िल्मी करियर ने ऐसी उड़ान भरी कि उन्होंने फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा. वैसे, आपको बता दें कि 2008 में हुमा ने सबसे पहले जब मुंबई का रुख किया था तब उन्होंने फिल्म 'जंक्शन' के लिए सबसे पहला ऑडिशन दिया था लेकिन यह फिल्म कभी बनी ही नहीं और फिर सौभाग्य से हुमा के खाते में 'गैंग्स ऑफ़ वासेपुर' आ गई. इसके बाद वह 'लव शव ते चिकन खुराना', 'एक थी डायन', 'जॉली एलएलबी 2' जैसी फिल्मों में नज़र आ चुकी हैं.
5/5
वैसे, बॉलीवुड में हुमा ने भले ही गैंग्स ऑफ़ वासेपुर से कदम रखा था लेकिन इससे पहले वह तमिल फिल्म बिल्ला 2 में मुख्य भूमिका निभा चुकी थीं. यहां 700 लड़कियों के बीच से उनका चुनाव हुआ था.