एक्सप्लोरर
हिंदी न्यूज़फोटो गैलरीWeb SeriesTop 10 Web Series: ये हैं सबसे ज्यादा देखी गईं टॉप10 वेब सीरीज, कहीं आपसे कोई छूट तो नहीं गई
Top 10 Web Series: ये हैं सबसे ज्यादा देखी गईं टॉप10 वेब सीरीज, कहीं आपसे कोई छूट तो नहीं गई
Written By : एबीपी न्यूज, वेब डेस्क | Updated at : 04 Aug 2021 02:04 PM (IST)
टॉप 10 वेब सीरीज
1/10

हिन्दी सिनेमा में डिजिटल प्लेटफॉर्म ने पिछले कुछ सालों में बड़ी तेजी से देश में पैर पसारे हैं. कोरोना काल में तो जैसे इसके पंख ही लग गए हैं. बड़े पर्दे पर कोई फिल्म रिलीज नहीं हो पा रही ऐसे में लोग ओटीटी प्लेटफॉर्म को खूब पसंद कर रहे हैं. इसका कंटेट भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है, अमेजन प्राइम वीडियो से लेकर, नेटफ्लिक्स, हॉटस्टार. जी 5 ऐसे कई प्लेटफॉर्म हैं जिनकी सीरीज फैंस पसंद आ रहीं है. आईए आपको दिखाते हैं देश की टॉप 10 वेबसीरीज. रेटिंग एजेंसी IMDB के मुताबिक इस लिस्ट में द फैमिली मैन, स्कैम 1992 जैसी सीरीज हैं.
2/10

'द फैमिली मैन-2' सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज की गई है. ये द फैमिली मैन का पार्ट 2 हैं. इसमें मनोज वाजपेयी लीड रोल में हैं उनके अलावा समंथा अक्किनेकी, शारिब हाशमी, प्रियामणि, शरद केलकर ने अहम किरदार निभाए हैं.
3/10

स्कैम 1992 सोनी लिव की ये सीरीज 1992 में शेयर मार्केट में हुए हर्षद मेहता स्कैम पर आधारित हैं. इसमें प्रतीक गांधी, श्रेया धन्वंतरी, हेमंत खेर और निखिल द्विवेदी दिखाई दिए.
4/10

सेक्रेड गेम्स नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई सेक्रेट गेम्स को भी काफी पसंद किया गया है. इस सीरीज में अभिनेता सैफ अली खान, नवाजुद्दी सिद्दकी, पंकज त्रिपाठी और राधिका आप्टे ने काम किया है
5/10

कोटा फैक्ट्री टीवीएफ की इस सीरीज में जितेन्द्र कुमार, एहसास चन्ना, रेवती पिल्लई और उर्वी सिंह अहम रोल में हैं. इसकी कहानी कोटा शहर में पढ़ने वाले छात्रों के जीवन पर बनी है.
6/10

मिर्जापुर 2 अमेजन प्राइम की मिर्जापुर 2 सीजन में अली अफजल, पंकज त्रिपाठी, श्वेता त्रिपाठी, रसिका दुग्गल और दिव्येंदु शर्मा जैसे कलाकार दिखाई दिए थे. इसकी बदले की कहानी पर आधारित है. इसके पहले सीजन मिर्जापुर को भी काफी तारीफें मिली थीं
7/10

पिचर्स टीवीएफ पर आई ‘पिचर्स’ सीरीज को भी लोगों ने काफी पसंद किया. इस सीरीज में अरुणभ कुमार और जितन्द्र कुमार लीड रोल में है. इसके शानदार डॉयलॉग और बेहतरीन स्क्रिप्ट ने लोगों का दिल जीत लिया
8/10

पाताल लोक अमेजन की पाताल लोक वेबसीरीज में जयदीप अहलावत, अभिषेक बनर्जी, गुल पनाग, स्वास्तिका मुखर्जी, निहारिका जैसे कलाकारों ने काम किया है.
9/10

असुर इस सीरीज में अरशद वारसी, रिद्दी डोगरा, वरुन सोबती जैसे कलाकारों ने काम किया है, इसे आप वूट एप पर देख सकते हैं.
10/10

एस्पिरेंट्स टीवीएफ की ये सीरीज तीन छात्रों की जिन्दगी पर आधारित है जो दिल्ली में रहकर IAS को कोचिंग करते हैं, इसमें नवीन कस्तूरिया, शिवांकित सिंह परिहार, अभिलाष, सन्नी हिंदूजा, नमिता दुबे ने अहम भूमिका निभाई है. IMDb की ओर से जारी लिस्ट में इन सीरीज ने टॉप 10 में जगह बनाई है
Published at : 04 Aug 2021 02:03 PM (IST)
Tags :
Top 10 Web SeriesSponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
मनोरंजन
कौन हैं सिवेट तोमर, जिन्होंने 'राइज एंड फॉल 2' में शहजाद पूनावाला से की हाथापाई?
मनोरंजन
Live Updates: रिलीज से पहले ‘दृश्यम 3' का भौकाल, एडवांस बुकिंग में 9 करोड़ के हुई पार
मनोरंजन
पैपराजी को देख गाड़ी के पीछे छुपने लगीं राजेश खन्ना की नातिन, चर्चा में वीडियो
मनोरंजन
'18 साल में ऐसा पहली बार हो रहा है...' द पैराडाइज की ट्रोलिंग पर फिर बोले नानी

















