हिंदी न्यूज़फोटो गैलरीमनोरंजनSalman Khan Photos: ईद पर फैंस को हुआ सलमान खान का दीदार, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर दी मुबारकबाद
Salman Khan Photos: ईद पर फैंस को हुआ सलमान खान का दीदार, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर दी मुबारकबाद
Written By : ABP Live | Updated at : 03 May 2022 07:33 PM (IST)
सलमान खान (फोटो-मानव मगनानी)
1/7
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान हर साल अपने फैंस के लिए ये दिन खास बना देते हैं. सलमान खान की एक झलक पाने के लिए हजारों लोग उनके घर के बाहर इकट्ठा होते हैं.
2/7
हर साल की तरह इस साल भी सलमान खान ने ईद के मौके पर अपनी बालकनी में आकर फैंस को ईद की मुबारकबाद दी. सलमान खान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.
3/7
सलमान खान के फैंस उनके बांद्रा में घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर इकट्ठा हुए.सलमान की झलक पाने के लिए उनके घर के बाहर घंटों तक फैंस खड़े रहे.
4/7
सलमान खान को देखकर उनके फैंस सल्लू-सल्लू चिल्लाने लगे. फैंस को देखकर सलमान खान ने वेव किया और हाथ जोड़कर सभी अभिवादन किया.
5/7
सलमान खान इस दौरान ब्लू कुर्ते में नजर आए. सलमान का लुक फैंस को बहुत पसंद आया.
6/7
वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान जल्द ही टाइगर 3 में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ नजर आने वाली हैं. ये फिल्म अगले साल रिलीज होगी.
7/7
सलमान खान टाइगर 3 के बाद कभी ईद कभी दिवाली में नजर आएंगे. इस फिल्म में उनके साथ पूजा हेगड़े लीड रोल में नजर आएंगी.