IDBI बैंक में निकली 676 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका
IDBI JAM Jobs 2025: IDBI बैंक ने बंपर पदों पर भर्ती निकली है. जिनके लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
Written By : एबीपी लाइव | Updated at : 11 May 2025 10:14 AM (IST)
अगर आप बैंक में सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद खास है. IDBI बैंक ने जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (JAM) के बंपर पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 8 मई 2025 से शुरू हो चुकी है, और आवेदन की अंतिम डेट 20 मई 2025 रखी गई है.
1/6
इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 676 पद भरे जाएंगे. ये पद जूनियर असिस्टेंट मैनेजर के हैं. आइए जानते हैं अभियान के लिए कौन आवेदन कर सकता है.
2/6
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) पास होना जरूरी है.
3/6
कैंडिडेट्स की कम से कम उम्र 20 साल और अधिकतम 25 साल तय की गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के अनुसार उम्र में छूट का लाभ मिलेगा.
4/6
इच्छुक उम्मीदवार IDBI की आधिकारिक वेबसाइट www.idbibank.in या सीधे आवेदन लिंक https://ibpsonline.ibps.in/idbiamapr25 पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
5/6
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को शुल्क का भुगतान करना होगा. जनरल/OBC/EWS श्रेणी के 1050 रुपये और SC/ST/PwD श्रेणी के लिए शुल्क 250 रुपये है.
6/6
IDBI की ओर से भर्ती परीक्षा की संभावित डेट 8 जून 2025 घोषित की गई है. परीक्षा से कुछ दिन पहले एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे.