एक्सप्लोरर
Top Stocks: खरीद लीजिए अडानी और टाटा के ये शेयर, भारत डायनेमिक्स पर भी ब्रोकरेज फर्म बुलिश, 25 फीसदी तक कमाई की उम्मीद
Stocks to buy: ब्रोकरेज फर्म अरिहंत कैपिटल मार्केट्स ने इन तीन शेयरों को खरीदने की सलाह देते हुए उनसे 25 फीसदी तक कमाई होन की उम्मीद जाहिर की है...
घरेलू शेयर बाजार ने आज सोमवार को अच्छी तेजी के साथ सप्ताह की शुरुआत की है. सोमवार के शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा चढ़ा हुआ है, जबकि निफ्टी में भी 0.65 फीसदी से ज्यादा की तेजी दिख रही है.
1/6

शेयर बाजार की इस तेजी में कई स्टॉक आपको अच्छी कमाई करा सकते हैं. ब्रोकरेज फर्म अरिहंत कैपिटल ने ऐसे ही कुछ शेयरों के बारे में बताया है. उनमें टाटा और अडानी के शेयर भी शामिल हैं.
2/6

टाटा समूह के टाटा स्टील स्टॉक को ब्रोकरेज फर्म ने 190 रुपये तक का टारगेट दिया है. टाटा समूह का यह शेयर आज शुरुआती कारोबार में हल्की तेजी के साथ 154 रुपये पर कारोबार कर रहा है. यानी टाटा के इस स्टॉक में मौजूदा स्तर से करीब 25 फीसदी चढ़ने की उम्मीद है.
Published at : 26 Aug 2024 10:25 AM (IST)
और देखें
टॉप हेडलाइंस
विश्व
महाराष्ट्र
विश्व
क्रिकेट




























