हिंदी न्यूज़फोटो गैलरीबिजनेसPost Office: इस सरकारी स्कीम में करें निवेश, 1 लाख से 5 साल में बनेंगे 13 लाख रुपये, समझिए प्लान
Post Office: इस सरकारी स्कीम में करें निवेश, 1 लाख से 5 साल में बनेंगे 13 लाख रुपये, समझिए प्लान
Post Office Scheme: अगर आप सुरक्षित निवेश करना चाहते है तो आपके लिए पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम फायदेमंद साबित हो सकती है.
Written By : ABP Live | Updated at : 19 Sep 2022 07:12 AM (IST)
भारतीय डाकघर
1/6
पोस्ट ऑफिस की स्कीम में जोखिम बिल्कुल भी नहीं है. आपको शानदार रिटर्न मिलता है. आप पोस्ट ऑफिस की स्मॉल सेविंग स्कीम में निवेश कर सकते हैं. आप इसमें Term Deposit - TD बेहतर विकल्प है. टर्म डिपॉजिट का फायदा बैंक के अलावा डाकघर से भी मिलता है.
2/6
पोस्ट ऑफिस (Post Office) में आपकी निवेश हमेशा सुरक्षित रहता है और वापसी मिलने की भी गारंटी रहती है. टर्म डिपॉजिट में बेहतर रिटर्न मिलने की पूरी संभावना है. आप इस स्कीम में 1, 2, 3 और 5 साल तक की अलग-अलग अवधि के लिए निवेश कर सकते हैं. इन सभी अवधि पर अलग-अलग ब्याज दरें हैं.
3/6
पोस्ट ऑफिस में 5 साल के टर्म डिपॉजिट पर ब्याज दर 6.7 फीसदी सालाना है. यानी अगर कोई 1 लाख रुपये की जमा से 5 साल मैच्योरिटी पीरियड वाला टर्म डिपॉजिट खुलवाता है तो 6.7 फीसदी सालाना की ब्याज दर के हिसाब से 5 साल बाद वह 139407 रुपये का मालिक बन जाएगा.
4/6
1 साल, 2 साल और 3 साल के टर्म डिपॉजिट पर सालाना ब्याज दर 5.5 फीसदी है. इस स्कीम में निवेश करने के लिए मिनिमम उम्र 18 साल होनी चाहिए. लेकिन, 10 साल के अधिक उम्र के बच्चों का अकाउंट अभिभावक की देखरेख में खुल सकता है. कम से कम 1,000 रुपये के निवेश के साथ यह खाता खुलवाना होगा. इसमें अधिकतम निवेश की कोई लिमिट नहीं है.
5/6
पोस्ट ऑफिस की टर्म डिपॉजिट स्कीम को 6 महीने पूरे होने के बाद कभी भी बंद करा सकते हैं. 6 महीने से 12 महीने पूरे होने तक टर्म डिपॉजिट स्कीम में पोस्ट ऑफिस सेविंग्स अकाउंट की ब्याज दर लागू होती है. ऐसी स्थिति में टर्म डिपॉजिट की ब्याज नहीं मिलेगी.
6/6
पोस्ट ऑफिस TD पर नॉमिनेशन सुविधा, अकाउंट एक पोस्ट ऑफिस से दूसरे में ट्रांसफर कराने की सुविधा मुहैया कराई जाती है. एक ही पोस्ट ऑफिस में कई TD खुलवाने की सुविधा, सिंगल अकाउंट को ज्वॉइंट में या ज्वॉइंट अकाउंट को सिंगल में कन्वर्ट कराने की सुविधा, अकाउंट एक्सटेंड कराने की सुविधा, इंट्रा ऑपरेबल नेटबैंकिंग/मोबाइल बैंकिंग के जरिए ऑनलाइन अकाउंट ओपनिंग सुविधाएं मौजूद हैं."