एक्सप्लोरर
Mangalwar Upay: हनुमान जी को करना है प्रसन्न, तो काम आएंगे ये उपाय
Mangalwar Upay: हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए मंगलवार का दिन शुभ है. यह दिन बजरंगली को समर्पित है. मंगलवार को किए उपायों से आप उन्हें प्रसन्न भी कर सकते हैं और समस्याओं से मुक्ति भी पा सकते हैं.
मंगलवार उपाय
1/6

मंगलवार का दिन संकटमोचन कृपानिधान महाबली रामभक्त हनुमान जी को समर्पित है. इन्हें कलयुग का जागृत देवता भी कहा जात है. मंगलवार को किए पूजा-उपाय से वे शीघ्र प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों को मनोवांछित फल प्राप्ति का आशीर्वाद देते हैं.
2/6

हनुमान जी भगवान श्रीराम के भक्त हैं. इसलिए जो भक्त श्रद्धापूर्वक रामजी के नाम का सुमिरन करता है, उससे भी बजरंगबली शीघ्र प्रसन्न होते हैं. इसलिए अगर आप हनुमान जी को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो हनुमान जी की पूजा के साथ रामजी के नाम भी सुमिरन करें.
Published at : 19 Dec 2023 08:10 AM (IST)
और देखें



























