एक्सप्लोरर

Kedarnath Dham: तृतीय केदार श्री तुंगनाथ जी के कपाट खुले, विधि-विधान से पूजा के बाद दर्शन शुरू

Kedarnath Dham: पंचकेदारों में एक तृतीय केदार श्री तुंगनाथ जी के कपाट आज 2 मई को मंत्रोचारण और पूजा-पाठ बाद विधि-विधान से खुल गए. मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं ने “हर-हर महादेव” का जयघोष किया.

तृतीय केदार श्री तुंगनाथ जी

1/6
पंचकेदारों में प्रतिष्ठित तृतीय केदार श्री तुंगनाथ जी के कपाट भी शुक्रवार, 2 मई 2025 को श्रद्धा और विधिविधान के साथ सुबह 10:15 बजे भक्तों के दर्शनार्थ खोल दिए गए. इस शुभ अवसर पर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के प्रबंधक बलबीर नेगी, प्रसिद्ध कथावाचक व्यास आचार्य लंबोदर मैठाणी तथा आचार्य पुजारी विजय भारत मैठाणी सहित अन्य पुजारीगणों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना कर कपाटोद्घाटन की प्रक्रिया को संपन्न कराया.

2/6
कपाट खुलने के इस पावन अवसर पर मंदिर को सुंदर फूलों से सजाया गया था. श्री तुंगनाथ जी के स्वयंभू शिवलिंग को समाधि रूप से श्रृंगार रूप में सजाया गया, जिसके बाद उपस्थित श्रद्धालुओं को दर्शन की अनुमति दी गई. इस विशेष क्षण के साक्षी बनने के लिए देशभर से आए 500 से अधिक श्रद्धालु मंदिर परिसर में उपस्थित रहे और उन्होंने “हर-हर महादेव” के जयघोष के साथ बाबा तुंगनाथ का वंदन किया.

3/6
बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बीते दिन गुरुवार को जानकारी दी थी कि श्री तुंगनाथ जी की चल विग्रह डोली परंपरा के अनुसार भूतनाथ मंदिर से प्रस्थान कर चोपता में रात्रि प्रवास हेतु पहुंची थी. 2 मई की सुबह यह डोली चोपता से तुंगनाथ मंदिर पहुंची, जिसके बाद पूर्वाह्न सवा दस बजे कपाटोद्घाटन संपन्न हुआ.

4/6
कपाट खुलने के अवसर पर मठापति रामप्रसाद मैठाणी (मक्कूमठ), पूर्व मंदिर अधिकारी भूपेंद्र मैठाणी, ग्राम प्रधान विजय पाल, क्षेत्र समिति सदस्य जयबीर नेगी, पुजारी रविंद्र मैठाणी, चंद्र मोहन मैठाणी, मुकेश मैठाणी, विनोद मैठाणी, अतुल मैठाणी, अजय मैठाणी, चंद्र मोहन बजवाल, आलोक सहित बड़ी संख्या में हकहकूकधारी, ग्रामीणजन एवं श्रद्धालु मौजूद रहे.

5/6
बाबा तुंगनाथ के कपाट खुलते ही क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का वातावरण बन गया. श्रद्धालुओं ने तुंगनाथ की पवित्र भूमि पर माथा टेककर पुण्य लाभ लिया और आगामी चारधाम यात्रा की सफलता एवं शुभता की कामना की.

6/6
यह यात्रा श्री केदारनाथ और बदरीनाथ धाम की ओर बढ़ने वाले श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा और आस्था से भर देने वाला एक महत्त्वपूर्ण पड़ाव है. मौसम विभाग द्वारा भी अनुकूल मौसम की संभावना जताई गई है, जिससे आगामी दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या में और वृद्धि होने की संभावना है.

ऐस्ट्रो फोटो गैलरी

Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज शाम शनि बदलेंगे नक्षत्र... साढ़ेसाती झेल रहीं इन 3 राशियों के लिए क्या हैं संकेत
Shani Nakshatra Gochar 2026: आज शाम 7:28 बजे अपने ही नक्षत्र में लौटेंगे शनि, कुंभ, मीन और मेष राशि की साढ़ेसाती पर क्या बदलेगा?
आज का कन्या राशिफल 9 अक्टूबर 2026: आपकी राशि में चंद्रमा से रचनात्मकता में वृद्धि, दोपहर तक बिजनेस में रुकावटें

नवरात्रि 11 अक्टूबर से, फिर बंगाल में दुर्गा पूजा 16 से क्यों शुरू? समझें तारीखों का पूरा खेल

Aaj Ka Rashifal 9 October 2026: चतुर्दशी श्राद्ध पर बन रहा ब्रह्म योग, मेष से मीन तक देखें आज का पूरा भविष्यफल
9 अक्टूबर का राशिफल: किसे मिलेगा सहयोग, किसे संभालना होगा खर्च? जानें सभी 12 राशियों का हाल

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ  Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके का किस महिला ने चूम लिया माथा? इमोशनल होकर बोले- 'मेरा नया परिवार...'

Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'

विराट और रोहित की कौन सी स्किल चुराना चाहते हो? अभिषेक शर्मा का जवाब दिल जीत लेगा
विराट-रोहित की कौन सी स्किल चुराना चाहते हो? अभिषेक का जवाब दिल जीत लेगा
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर भाजपा निकली आगे, पहले रुझान में कांग्रेस-टीएमसी पीछे
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर भाजपा निकली आगे, पहले रुझान में कांग्रेस-टीएमसी पीछे
Nagaon Bypoll Result 2026 LIVE: नगांव लोकसभा उप-चुनाव में किसकी होगी जीत? थोड़ी देर में पहला रुझान
LIVE: नगांव लोकसभा उप-चुनाव में किसकी होगी जीत? थोड़ी देर में पहला रुझान
नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, बेटे ने बताया क्यों रात में किया गया अंतिम संस्कार?
नाना पाटेकर का रात में क्यों किया गया अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
दीपक बालियान को देर रात पुलिस ने उठाया, CJP बोली- 'क्या हम इमरजेंसी...'

कांशीराम की पुण्यतिथि पर मायावती ने दी श्रद्धांजलि, बताया- गरीबों का 'मसीहा'

Embed widget