एक्सप्लोरर
बिहार चुनाव में ध्रुवीकरण के लिए अमित शाह-ओवैसी के बीच हुआ था समझौता: पूर्व बीजेपी विधायक
आप (आम आदमी पार्टी) में शामिल होने की तैयारी कर रहे बीजेपी (भरातीय जनता पार्टी) के पूर्व विधायक यतीन ओझा ने दावा किया कि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बीच बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के मुस्लिम बहुल उत्तरी पट्टी में मतदाताओं का ध्रुवीकरण करने के लिए एक बैठक के दौरान ‘समझौता’ हुआ था. इसे लेकर आप और बीजेपी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया.
1/5

वहीं आप के नेता संजय सिंह ने कहा कि ओझा के दावों ने ‘इस धारणा को स्थापित किया है कि बीजेपी और एआईएमआईएम के बीच मिलीभगत है, जो घृणा की राजनीति में लिप्त होने के साथ ही समाज में सौहार्द बिगाड़ते हैं ताकि राजनीतिक ध्रुवीकरण किया जा सके. इन खुलासों की प्रकृति बहुत गंभीर है.’ उन्होंने कहा, ‘‘आप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी और अमित शाह से इस मामले पर तत्काल स्पष्टीकरण की मांग करती है.’’ बिहार चुनाव में जदयू-राजद-कांग्रेस के गठबंधन को 243 सदस्यीय राज्य विधानसभा में 178 सीटें मिली थीं जबकि बीजेपी नीत एनडीए (नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस) को केवल 58 सीटें ही हासिल हुई थीं. एआईएमआईएम ने सीमांचल क्षेत्र के चार जिलों अररिया, पूर्णिया, किशनगंज और कटिहार से चुनाव लड़ा था लेकिन उसकी झोली खाली ही रही थी.
2/5

Published at :
और देखें
टॉप हेडलाइंस
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
विश्व
क्रिकेट
टेक्नोलॉजी





























