एक्सप्लोरर

यमन के विद्रोहियों ने सऊदी अरब हवाईअड्डे पर हमला किया, एक विमान में लगी आग

फ्लाइट रेडार 24 डॉट कॉम वेबसाइट के मुताबिक बुधवार दोपहर सउदी के कम से कम दो एयरबस ए 320 विमान हवाईअड्डे पर थे. एक अन्य एयर बस ए 320 विमान भी वहां मौजूद था, जो किफायती एयरलाइन फ्लाईडील की है.

यमन के हूती विद्रोहियों ने दक्षिण पश्चिम सऊदी अरब में अभा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को निशाना बनाकर हमला किया, जिससे वहां खड़े एक यात्री विमान में आग लग गई. सउदी सरकारी टीवी की खबर में यह जानकारी दी गई. अल अखबारिया टीवी की बुधवार की खबर के मुताबिक दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है. शुरूआती खबरों के मुताबिक इस हमले में किसी के हताहत होने के बारे में फिलहाल कोई सूचना नहीं है.

सऊदी अधिकारियों से भी इस घटना के बारे में तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है. सउदी नीत सैन्य गठबंधन के प्रवक्ता कर्नल तुर्की अल मलिकी ने कहा कि गठबंधन बलों ने हूतियों द्वारा सउदी अरब की ओर भेजे गये बम लदे दो ड्रोन विमानों को नष्ट कर दिया.

उन्होंने हमले की निंदा करते हुए इसे सउदी अरब के दक्षिणी क्षेत्र में आम आदमी को निशाना बनाने के लिए जानबूझ कर की गई कोशिश करार दिया. नवंबर 2017 में हूतियों ने रियाद के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को निशाना बनाया था. ईरान हूतियों को हथियार एवं गोलाबारूद मुहैया करने के आरोपों से इनकार करता रहा है, हालांकि सबूतों और संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञ की रिपोर्ट से यह प्रदर्शित होता है कि हथियारों का संबंध तेहरान से है.

हालांकि, बुधवार की घटना पहला हमला है जिसमें हवाईअड्डे पर कोई यात्री विमान क्षतिग्रस्त हुआ है. उड़ानों की जानकारी देने वाली वेबसाइटों पर उड़ानों के आवागमन में विलंब होने या उन्हें रद्द कर दिये जाने की जानकारी दी जा रही है.

फ्लाइट रेडार 24 डॉट कॉम वेबसाइट के मुताबिक बुधवार दोपहर सउदी के कम से कम दो एयरबस ए 320 विमान हवाईअड्डे पर थे. एक अन्य एयर बस ए 320 विमान भी वहां मौजूद था, जो किफायती एयरलाइन फ्लाईडील की है. दोनों ही एयरलाइनों ने फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं की है.

वहीं, हूतियों ने इस हमले की कोई घोषणा नहीं की थी. संगठन के सैन्य प्रवक्ता ने भी अभी कोई टिप्पणी नहीं की है. यमन में करीब छह साल से हूतियों के खिलाफ सउदी अरब युद्ध लड़ रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘पहले युद्ध खत्म करो, तभी...’, ईरान ने ठुकराया राष्ट्रपति ट्रंप का प्रस्ताव
‘पहले युद्ध खत्म करो, तभी...’, ईरान ने ठुकराया राष्ट्रपति ट्रंप का प्रस्ताव
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
पाकिस्तान में नहीं खुल रही अल जजीरा की वेबसाइट, क्यों नाराज शहबाज, बैन के पीछे का कारण
पाकिस्तान में नहीं खुल रही अल जजीरा की वेबसाइट, क्यों किया गया बैन
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
Embed widget