एक्सप्लोरर

फिनलैंड में ऐसा क्या है, जो लगातार आठवीं बार बना सबसे खुशहाल देश, जानें कौन सा मुस्लिम देश है सबसे दुखी

Finland tops the happiness report : ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की वेलबीइंग रिसर्च सेंटर की वर्ल्ड हैपिनेस रिपोर्ट 2025 में फिनलैंड लगातार आठवीं बार दुनिया का सबसे खुशहाल देश बनकर उभरा है.

World’s Happiness Report 2025: वर्ल्ड हैपिनेस डे के मौके पर दुनियाभर के देशों की हैपिनेस रिपोर्ट भी सामने आ गई है. ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के वेलबीइंग रिसर्च सेंटर ने वर्ल्ड हैपिनेस रिपोर्ट 2025 पेश की है. इस रिपोर्ट में फिनलैंड लगातार आठवीं बार सबसे खुशहाल देश के रूप में सामने आया है. इसके बाद डेनमार्क, आइसलैंड और स्वीडन भी टॉप 4 खुशहाल देशों में शामिल हैं यानी कि नॉर्डिक देशों के लोग दुनिया में सबसे ज्यादा खुश रहते हैं.

वेलबीइंग रिसर्च सेंटर में इस रिपोर्ट में बताया कि लोगों के खुशी के पीछे सिर्फ आर्थिक समृद्धि ही नहीं है, बल्कि इसमें लोगों का आपसी सहयोग और समाज का सकारात्मक नजरिया भी अहम भूमिका निभाता है. लेकिन इस रिपोर्ट में सबसे खुशहाल देश के साथ सबसे ज्यादा दुखी रहने वाले देश की नाम शामिल है. आइए आपको बताते हैं कि दुनिया के सबसे दुखी देशों में कौन से देश शामिल हैं.

अमेरिका और ब्रिटेन की हैपिनेस रैंकिंग में गिरावट

संयुक्त राज्य अमेरिका दुनिया का सबसे पॉवरफुल देश है, लेकिन खुश रहने की लिस्ट में अमेरिका की रैंकिंग में गिरावट दर्ज हुई है. वहीं, इस गिरावट वाली लिस्ट में अमेरिका के साथ ब्रिटेन का भी नाम शामिल है. अमेरिका जो हैपिनेस की टॉप 20 लिस्ट में शामिल था, वो अब इस लिस्ट में और नीचे सरक गया है.

एक्सपर्ट के मुताबिक, अमेरिका में बढ़ती सामाजिक असमानता, तनाव और मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं लोगों की खुशहाली पर नकारात्मक प्रभाव डाल रही है. इसी तरह ब्रिटेन भी अपनी पिछली रैंकिंग से नीचे आ चुका है. इससे यह समझ आता है कि विकसित देशों की बड़ी जीडीपी के आधार पर देश की खुशहाली तय नहीं होती है.

अफगानिस्तान दुनिया का सबसे दुखी देश

वर्ल्ड हैपिनेस लिस्ट 2025 में जहां 15 देशों में खुशी के स्तर में गिरावट आई है, वहीं सिर्फ 4 देशों में सुधार आया है. लेकिन इस लिस्ट में फिनलैंड जहां लगातार सबसे खुशहाल देश बनकर उभरा है, वहीं, अफगानिस्तान एक बार फिर से दुनिया का सबसे दुखी देश बना है. इसे लेकर अफगानी महिलाओं ने कहा कि अफगानिस्तान में जिंदगी जीना एक संघर्ष बन गया है. वहीं, सबसे दुखी देश की लिस्ट में दूसरे नंबर पर सिएरा लियोन, लेबनान तीसरे नंबर पर सामने आया है.

यह भी पढ़ेंः कहां मिला अरबों डॉलर के सोने का भंडार, धरती के अंदर 3 किमी की गहराई तक भरा है खजाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये आदेश धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ', वंदे मातरम को लेकर गृह मंत्रालय के सर्कुलर पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद का रिएक्शन
'ये आदेश धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ', वंदे मातरम को लेकर गृह मंत्रालय के सर्कुलर पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद का रिएक्शन
आरोपी तांत्रिक कमरुद्दीन बाबा को फिरोजाबाद लेकर पहुंची दिल्ली पुलिस, कई लोगों की ली थी जान
आरोपी तांत्रिक कमरुद्दीन बाबा को फिरोजाबाद लेकर पहुंची दिल्ली पुलिस, कई लोगों की ली थी जान
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
टी20 वर्ल्ड कप के लिए 11 साल का लंबा इंतजार, सिर्फ 8 गेंद में हुए आउट; संजू सैमसन का करियर खत्म?
टी20 वर्ल्ड कप के लिए 11 साल का लंबा इंतजार, सिर्फ 8 गेंद में हुए आउट; संजू का करियर खत्म?

वीडियोज

Sansani: लैंबॉर्गिनी कांड का पिक्चर 'पोस्टमार्टम' !  | Crime
Board Exam 2026 : बोर्ड परीक्षा है या नकल का कम्पीटशन? परीक्षा के दौरान जमकर नकल | Viral Video
ABP Report: लैम्बॉर्गिनी वाला खेल, चट गिरफ्तारी पट बेल | Lucknow Lamborghini Crash | UP News
Maha Dangal With Chitra Tripath: कांग्रेसी सांसदों की 'फौज', किसने की गाली-गलौज? | Parliament
Lamborghini Crash: लैम्बॉर्गिनी कांड..आरोपी शिवम गिरफ्तार

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये आदेश धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ', वंदे मातरम को लेकर गृह मंत्रालय के सर्कुलर पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद का रिएक्शन
'ये आदेश धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ', वंदे मातरम को लेकर गृह मंत्रालय के सर्कुलर पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद का रिएक्शन
आरोपी तांत्रिक कमरुद्दीन बाबा को फिरोजाबाद लेकर पहुंची दिल्ली पुलिस, कई लोगों की ली थी जान
आरोपी तांत्रिक कमरुद्दीन बाबा को फिरोजाबाद लेकर पहुंची दिल्ली पुलिस, कई लोगों की ली थी जान
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
टी20 वर्ल्ड कप के लिए 11 साल का लंबा इंतजार, सिर्फ 8 गेंद में हुए आउट; संजू सैमसन का करियर खत्म?
टी20 वर्ल्ड कप के लिए 11 साल का लंबा इंतजार, सिर्फ 8 गेंद में हुए आउट; संजू का करियर खत्म?
अनिल कपूर ने पिता के स्ट्रगल को लेकर की बात, बोले- उनकी एक भी फिल्म चली नहीं
अनिल कपूर ने पिता के स्ट्रगल को लेकर की बात, बोले- उनकी एक भी फिल्म चली नहीं
अमेरिका ने ट्रेड डील फैक्टशीट में क्यों किया इतना बड़ा बदलाव? भारतीय विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
अमेरिका ने ट्रेड डील फैक्टशीट में क्यों किया इतना बड़ा बदलाव? भारतीय विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
साइबर फ्रॉड से कैसे बचाएगा म्यूल अकाउंट हंटर, जिसे इस्तेमाल करने पर जोर दे रहे अमित शाह?
साइबर फ्रॉड से कैसे बचाएगा म्यूल अकाउंट हंटर, जिसे इस्तेमाल करने पर जोर दे रहे अमित शाह?
DTC में नौकरी पाने का शानदार मौका, 60 से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी; पढ़ें डिटेल्स
DTC में नौकरी पाने का शानदार मौका, 60 से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी; पढ़ें डिटेल्स
Embed widget