एक्सप्लोरर

World Corona Update: 24 घंटे में करीब 4 लाख कोरोना केस बढ़े, 6 हजार से ज्यादा मौत, देखें टॉप-10 संक्रमित देशों की लिस्ट

दुनियाभर में अबतक 4 करोड़ 10 लाख लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. इसमें से 11 लाख 28 हजार लोगों ने अपनी जान गंवा दी है तो वहीं 3 करोड़ 6 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं.

Coronavirus: दुनियाभर में कोरोना वायरस का आतंक चरम पर है. हर दिन चार लाख के करीब कोरोना केस बढ़ रहे हैं. पिछले 24 घंटे में 3.80 लाख कोरोना मामले आए. इस खतरनाक बीमारी से मौत की संख्या भी बढ़ी है. बीते दिन 6,127 लोगों की मौत हो गई. बीते दिन सबसे ज्यादा मामले अमेरिका में आए. इसके बाद भारत, ब्राजील, यूके, फ्रांस, अर्जेंटीना, रूस, स्पेन में सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए गए.

वर्ल्डोमीटर के अनुसार, दुनियाभर में अबतक 4 करोड़ 10 लाख लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. इसमें से 11 लाख 28 हजार लोगों ने अपनी जान गंवा दी है तो वहीं 3 करोड़ 6 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं. पूरी दुनिया में 92 लाख 76 हजार एक्टिव केस हैं यानी कि फिलहाल इतने लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

टॉप-10 संक्रमित देशों की लिस्ट कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की लिस्ट में अमेरिका सबसे ऊपर है. सबसे ज्यादा तेजी से मामले भी अमेरिका में बढ़ रहे हैं. अमेरिका में अबतक 85 लाख 19 हजार लोग संक्रमण के शिकार हो चुके हैं. अमेरिका में पिछले 24 घंटों में 60 हजार से ज्यादा नए केस आए हैं. इसके बाद भारत का नंबर आता है. भारत में 76 लाख से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, यहां पिछले 24 घंटे में 54 हजार मामले बढ़े हैं. वहीं कोरोना से तीसरे सबसे ज्यादा प्रभावित देश ब्राजील में 24 घंटे में 23 हजार मामले किए गए.

  • अमेरिका:   केस- 8,519,641, मौत- 226,137
  • भारत:        केस- 7,649,158, मौत- 115,950
  • ब्राजील:      केस- 5,274,817, मौत- 154,888
  • रूस:          केस- 1,431,635, मौत- 24,635
  • स्पेन:          केस- 1,029,668, मौत- 34,210
  • अर्जेंटीना:  केस- 1,018,999, मौत- 27,100
  • कोलंबिया: केस- 974,139, मौत- 29,272
  • फ्रांस:         केस- 930,745, मौत- 33,885
  • पेरू:           केस- 874,118, मौत- 33,875
  • मैक्सिको:   केस- 854,926, मौत- 86,338

13 देशों में 5 लाख से ज्यादा कोरोना केस दुनिया के 13 देशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5 लाख के पार पहुंच चुकी है. इनमें साउथ अफ्रीका, यूके और ईरान भी शामिल है. दुनिया में 60 फीसदी लोगों की जान सिर्फ छह देशों में गई है. ये देश हैं- अमेरिका, ब्राजील, भारत, मैक्सिको, ब्रिटेन, इटली. दुनिया के चार देशों (अमेरिका, ब्राजील, भारत, मैक्सिको) में 85 हजार से ज्यादा संक्रमितों की मौत हुई है. इन चार देशों में करीब 6 लाख लोगों की जान गई है, ये संख्या दुनिया में मौतों की कुल 40 फीसदी है.

भारत दुनिया में सबसे ज्यादा संक्रमितों के मामले में दूसरे नंबर पर है. यही नहीं सबसे ज्यादा मौत के मामले में तीसरे नंबर पर है. साथ ही भारत ऐसा दूसरा देश है जहां सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं.

ये भी पढ़ें- अमेरिकी सरकार ने Google के खिलाफ केस दायर किया, जानें क्या है पूरा मामला

कोरोना महामारी के बीच चीन के अरबपतियों की संपत्तियों में जबर्दस्त इजाफा, जैक मा पहले नंबर पर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीरिया की राजधानी दश्मिक में सीरियल ब्लास्ट, फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर गिरा बम
सीरिया की राजधानी दश्मिक में सीरियल ब्लास्ट, फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर गिरा बम
चीन के 'दुश्मन' को भारत देगा 'अस्त्र', PM मोदी ने इंडोनेशिया के साथ किए 20 करार
चीन के 'दुश्मन' को भारत देगा 'अस्त्र', PM मोदी ने इंडोनेशिया के साथ किए 20 करार
इंडोनेशिया- भारत के बीच हुए कई बड़े समझौते, पीएम मोदी को मिला सर्वोच्च सम्मान, प्रधानमंत्री बोले- 'आज से...'
इंडोनेशिया- भारत के बीच हुए कई बड़े समझौते, पीएम मोदी को मिला सर्वोच्च सम्मान, प्रधानमंत्री बोले- 'आज से...'
'हर तरह का विकल्प...', सिंधु के पानी को लेकर फिर बौखलाया पाकिस्तान, आसिम मुनीर ने भारत को दी गीदड़भभकी
'हर तरह का विकल्प...', सिंधु के पानी को लेकर फिर बौखलाया पाकिस्तान, मुनीर ने भारत को दी गीदड़भभकी

वीडियोज

Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Kirti Azad On Ram Mandir: 'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम सिंह जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
Karur Stampede: करूर भगदड़ केस में थलापति विजय को SC से राहत, DMK को फटकार- 'सुप्रीम कोर्ट को राजनीतिक लड़ाई का मंच न बनाएं'
करूर भगदड़ केस में थलापति विजय को SC से राहत, DMK को फटकार- 'सुप्रीम कोर्ट को राजनीतिक लड़ाई का मंच न बनाएं'
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, ZIM टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता
The Odyssey First Review Out: क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
India-Indonesia Defence: जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
Mughal Era Markets: मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
Right Way To Drink Water: गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
Embed widget