एक्सप्लोरर

चैट लीक मामले में NSA वाल्ट्ज को बर्खास्त करेंगे डोनाल्ड ट्रंप? अमेरिकी राष्ट्रपति ने दे दिया जवाब

Signal Chat Leak: मशहूर पत्रिका 'द अटलांटिक' ने हाल ही में एक हैरान करने वाला खुलासा किया था. पत्रिका के मुताबिक, वरिष्ठ अधिकारियों ने गलती से हूती विद्रोहियों पर होने वाले हमले की गोपनीय योजना साझा कर दी.

US President Donald Trump Over Chat Leak: अमेरिका में हाल में ही यमन में हौथियों पर हवाई हमले की उनकी योजना लीक हो गई थी. इसके बाद से ये कयास लगाए जा रहे थे कि डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइक वाल्ट्ज को हटा सकते हैं. इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ने शनिवार (29 मार्च) को साफ कर दिया कि यमन में हौथियों पर हवाई हमले की उनकी योजना लीक होने के बावजूद वह किसी को भी नहीं हटाएंगे.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह झूठी खबरों और साजिशों की वजह से किसी को नौकरी से नहीं निकालते हैं. हालांकि व्हाइट हाउस ने इस लीक को स्वीकार किया है.

डोनाल्ड ट्रंप ने कही ये बात

डोनाल्ड ट्रंप ने एनबीसी न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में कहा, 'मैं झूठी खबरों और जासूसी के कारण किसी को नौकरी से नहीं निकालता.' उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें अपने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइक वाल्ट्ज और पेंटागन प्रमुख पीट हेगसेथ पर पूरा भरोसा है.

जब उनसे पूछा गया कि क्या माइक वाल्ट्ज को हटाने की कोई चर्चा हुई थी तो ट्रंप ने जवाब दिया, 'मैंने ऐसा कभी नहीं सुना' और यह फैसला कोई और नहीं बल्कि मैं ही लेता हूं और मैंने ऐसा कभी नहीं सुना.'

जानें क्या है पूरा मामला 

गोल्डबर्ग ने 'द अटलांटिक' में एक लेख लिखकर बताया कि उन्हें 11 मार्च को 'हूती पीसी स्मॉल ग्रुप' नाम के सिग्नल ग्रुप में शामिल होने का निमंत्रण मिला था और वे इस ग्रुप में जुड़ गए थे. गोल्डबर्ग ने 'न्यू यॉर्क पोस्ट' को बताया कि इस ग्रुप में युद्ध योजनाओं पर चर्चा हो रही थी. हमलों की रणनीतियों पर बातचीत हो रही थी. हमले के समय और लक्ष्यों के बारे में चर्चा की जा रही थी.

एडिटर का दावा है कि सिग्नल ऐप की वजह से उन्हें हूती हमलों की जानकारी पहले ही मिल गई थी. उस वक्त वह एक पार्किंग साइट पर थे और जब उन्होंने अपने फोन पर यह मैसेज पढ़े तो उन्हें महसूस हुआ कि यह सच भी हो सकता है. अपने लेख में गोल्डबर्ग ने दावा किया कि सिग्नल ग्रुप के संदेशों की वजह से उन्हें यमन में हुए हमलों का समय पहले ही पता चल गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीन की हरकत पर भड़का अमेरिका, फिलीपींस को दिया साथ का वादा
चीन की हरकत पर भड़का अमेरिका, फिलीपींस को दिया साथ का वादा
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
घायल होने की अटकलों के बीच मोजतबा का नया वीडियो, कहां-किस हाल में हैं?
घायल होने की अटकलों के बीच मोजतबा का नया वीडियो, कहां-किस हाल में हैं?
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
How to Set UPI AutoPay: बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
Embed widget