एक्सप्लोरर

Communist Party Of China: आखिर क्या है चीन में जाने-माने लोगों के लापता हो जाने की वजह?

टेनिस जगत की शीर्ष खिलाडी पेंग शुआई ने आरोप लगाया कि कम्युनिस्ट पार्टी के सबसे शक्तिशाली पोलितब्यूरो स्टैंडिंग कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष और सदस्य झांग गाओली ने उनका यौन उत्पीड़न किया.

Communist Party Of China: चीन में कम्युनिस्ट पार्टी के एक पूर्व शीर्ष पदाधिकारी के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाने वाली टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई के गायब होने के बाद से ऐसे अनेक मामले सामने आए हैं जिनमें राजनीतिक रुप से असंतुष्ट अलग-अलग क्षेत्र के लोग सरकार की अलोचना के बाद लापता हो गए थे. इनमें मनोरंजन जगत के लोग, शीर्ष कारोबारी और अन्य ऐसे लोग शामिल हैं जिन्होंने सत्तासीन पार्टी के अधिकारियों की बात नहीं मानीं. 

टेनिस खिलाडी पेंग शुआई के साथ क्या हुआ?

टेनिस जगत की शीर्ष खिलाडी पेंग शुआई ने आरोप लगाया कि कम्युनिस्ट पार्टी के सबसे शक्तिशाली पोलितब्यूरो स्टैंडिंग कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष और सदस्य झांग गाओली ने उनका यौन उत्पीड़न किया. चीनी अधिकारियों ने पहले करीब दो सप्ताह तक ग्रेंड स्लैम डबल्स की चैंपियन पेंग के ऑनलाइन आरोपों पर सीधे तौर पर कोई ध्यान नहीं दिया. 2013 में विंबलडन में महिला डबल्स और 2014 में फ्रेंच ओपन में जीतने वाली दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी पेंग (35) तीन बार ओलंपिक में भी भाग ले चुकी है. बीजिंग में चार फरवरी से विंटर गेम की शुरुआत होनी है और इस लिहाज से पेंग का लापता होना काफी चर्चा में है.

पेंग ने दो नवंबर को एक लंबे-चौड़े सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा था कि झांग ने तीन साल पहले जबरन उनके साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की जबकि वह उन्हें बार-बार मना करती रहीं.हालांकि उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर उनके वेरीफाइड अकाउंट से जल्द ही हटा दी गई. इस सनसनीखेज आरोप के स्क्रीनशॉट चीन में इंटरनेट पर फैल गए. 

आखिर क्या है चीन में लोगों के गायब होने के पीछे की वजह?

चीन कहने को तो ‘कानून से चलने वाला’ राष्ट्र है लेकिन अंतत: देश पर पकड़ कम्युनिस्ट पार्टी की है. वहां पर प्रेस और सोशल मीडिया पर नियंत्रण होने से लोगों के गायब होने की खबरें बंद दरवाजों के पीछे दबा दी जाती हैं. प्रेस पर नियंत्रण होने के कारण ऐसा करना अधिकारियों के लिए संभव हो पाता है.गौरतलब है, पेंग से पहले भी कई जानेमाने लोग अचानक ही लापता हो गए थे. 

Jack-ma और अभिनेत्री फान बिंगबिंग भी हो चुकी हैं लापता

इससे पहले दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा समूह के संस्थापक Jack-ma ने अक्टूबर 2020 में एक भाषण में नियामकों को बहुत अधिक रूढ़िवादी बताया था. उसके बाद वह काफी दिनों तक सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए थे. लगभग दो महीने बाद जनवरी 2020 में वह Alibaba की ओर से जारी वीडियो में नजर आए. लेकिन उन्होंने अपने लापता होने के बारे में कोई टिप्पणी नहीं की. आपको बता दें कि चीन में लोकप्रिय अभिनेत्री फान- बिंगबिंग भी तीन महीने के लिए लापता हो गईं थीं. इसके बाद मीडिया में आई खबरों के अनुसार चीनी अधिकारियों ने उन्हें और उनकीं कंपनियों को 13 करोड़ डॉलर के कर और जुर्माना अदा करने का आदेश दिया था.

इसी तरह कारोबारी महिला डुआन वेईहांग भी 2017 में लापता हो गई थीं. उनके पति ने बताया कि चार वर्ष बाद जब वह चीन के समृद्ध वर्गों में भ्रष्टाचार का खुलासा करने वाली किताब प्रकाशित करने की तैयारी कर थे तब उनकी पत्नी का फोन आया जिसमें उन्होंने उनसे किताब नहीं प्रकाशित करने का अनुरोध किया था. कोरोना वायरस से निबटने को लेकर राष्ट्रपति शी चिनफिंग की आलोचना करने के बाद रियल एस्टेट कारोबारी रेन झिक्यिआंग भी मार्च 2020 में गायब हो गए थे. बाद में उसी साल उन्हें भ्रष्टाचार के आरोप में 18 वर्ष की जेल की सजा सुनाई गई थी.

 

Covid-19 Pandemic: वुहान मार्केट में Sea Food बेचने वाली महिला हो सकती है पहला ज्ञात कोविड केस

Joe Biden और Xi Jinping की virtual meeting शुरू, LAC विवाद और Taiwan पर इसका क्या होगा असर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रूसी मिसाइल हमले से हुई यूक्रेन की सुबह, 4 बच्चों समेत 13 लोगों की मौत
रूसी मिसाइल हमले से हुई यूक्रेन की सुबह, 4 बच्चों समेत 13 लोगों की मौत
Explained: ट्रंप बोले- फ्रांस पर इस्लाम का कब्जा! अब आंकड़ों के साथ देखें दावा सच या झूठ
ट्रंप बोले- फ्रांस पर इस्लाम का कब्जा! अब आंकड़ों के साथ देखें दावा सच या झूठ
2026 के केमिस्ट्री नोबेल का ऐलान, किसे मिला?
2026 के केमिस्ट्री नोबेल का ऐलान, किसे मिला?
Explained: नौकरी छिनने का डर छोड़िए! AI करेगा सिर्फ 5% काम, नोबेल विजेता का दावा कितना सच?
नौकरी छिनने का डर छोड़िए! AI करेगा सिर्फ 5% काम, नोबेल विजेता का दावा कितना सच?

वीडियोज

Scout OP को Love Gill के लिए Feelings? Yung DSA की बात से बढ़ा सवाल, Team ने दिया Clarification
Salman Khan ने ‘I Love You Bhai’ पर दी प्यारी Smile, Paparazzi के साथ Moment हुआ Viral
Rhiti Tiwari ने Qazi Touqeer से रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Salman Khan की सलाह का किया खुलासा
Kapil Sharma के ‘Jail’ Joke से मचा Buzz, क्या Samay Raina पर था इशारा?
Avinash Mishra ने जीती Khatron Ke Khiladi 15 की Trophy, 10 साल बाद पूरा हुआ सपना

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिथुन चक्रवर्ती को CM शुभेंदु ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा
मिथुन चक्रवर्ती को CM शुभेंदु ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा
प्रियंका चतुर्वेदी को मिली प्रेमानंद महाराज पर लिखी किताब, 'मैं इसे...'
प्रियंका चतुर्वेदी को मिली प्रेमानंद महाराज पर लिखी किताब, 'मैं इसे...'
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
सालों से टीम इंडिया से बाहर हैं 3 मुस्लिम तेज गेंदबाज, लगातार हो रहा अन्याय!
सालों से टीम इंडिया से बाहर हैं 3 मुस्लिम तेज गेंदबाज, लगातार हो रहा अन्याय!
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा
5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा
ये हैं दिल्ली के टॉप एग्रीकल्चर कॉलेज, यहां से पढ़ाई मतलब करियर सेट
ये हैं दिल्ली के टॉप एग्रीकल्चर कॉलेज, यहां से पढ़ाई मतलब करियर सेट
जहां सुकून तलाशा वहीं बनी कब्र, दरिंदे ने किया हमला और फिर दहाड़ी मौत
जहां सुकून तलाशा वहीं बनी कब्र, दरिंदे ने किया हमला और फिर दहाड़ी मौत
Embed widget