एक्सप्लोरर

5 दिन में दूसरा CDS ढेर, ईरान को इजरायल ने दिया बड़ा जख्म! जानें कौन थे अली शादमानी

Who is Ali Shadman: इजरायल ने ईरान के शीर्ष सैन्य कमांडर अली शादमानी को मार गिराने का दावा किया है. यह हमला मेजर जनरल ग़ुलाम अली राशिद की मौत के बाद हुआ, जिन्हें पहले इजरायल ने मारा था.

Iran Israel Conflict: इजरायल की सेना (IDF) ने मंगलवार को दावा किया कि उसने ईरान के एक बड़े कमांडर अली शादमानी को मार दिया है. इजरायल ने उन्हें युद्ध के समय सेना का प्रमुख बताया है. यह हमला उस बड़े ऑपरेशन के बाद हुआ है, जिसमें इजरायल ने 'ऑपरेशन राइजिंग लायन' के तहत ईरान के मेजर जनरल ग़ुलाम अली राशिद को भी मारने का दावा किया था.

ईरान की समाचार एजेंसी तस्नीम के मुताबिक, राशिद की मौत के बाद अली शादमानी को नया सैन्य कमांडर बनाया गया था. उन्हें ‘खातम अल-अंबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर’ की कमान सौंपी गई थी. इजरायल और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है और अब दोनों देशों के बीच हालात और भी गंभीर हो सकते हैं.

कौन थे अली शादमानी?

अली शादमानी ईरान के इमरजेंसी सैन्य कमांडर थे. हाल ही में उन्हें पूरी सेना का प्रमुख बनाया गया था, उनसे पहले कमांडर रहे अली राशिद की इजरायल की ओर से किए गए एक हमले में 13 जून को मौत हो गई थी.

शादमानी ने ईरानी सेना और रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) दोनों की जिम्मेदारी संभाली थी. उन्हें ईरान के सबसे अहम और ताकतवर सैन्य अधिकारी माना जाता था. उनकी मौत को ईरानी सेना के लिए एक बड़ा नुकसान बताया जा रहा है.

तेल अवीव और यरूशलम में जोरदार धमाके

मंगलवार को तेल अवीव और यरूशलम में जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं. AFP के मुताबिक, इजरायल के कई हिस्सों में साइरन बजने लगे, जिसके बाद सेना ने बताया कि ईरान से मिसाइलें दागी गई हैं.

इजरायली सेना ने बयान जारी कर कही ये बात

इजरायली सेना ने एक बयान में कहा, "कुछ देर पहले, ईरान से इजरायल की ओर मिसाइलें आने की जानकारी के बाद कई इलाकों में सायरन बजाए गए. सेना ने यह भी बताया कि वायुसेना मिसाइलों को रोकने और ज़रूरत पड़ने पर जवाबी हमला करने में लगी हुई है."

करीब 20 मिनट बाद सेना ने एक और बयान जारी किया, जिसमें कहा गया कि अब कई इलाकों में लोग सुरक्षित स्थानों से बाहर आ सकते हैं. सेना ने यह भी बताया कि जिन जगहों पर मिसाइल गिरने की रिपोर्ट मिली थी, वहां सर्च और रेस्क्यू टीमों को भेजा गया है.

भारतीय दूतावास ने भारतीय लोगों से की ये अपील

भारतीय दूतावास ने तेहरान में रह रहे भारतीय नागरिकों और भारतीय मूल के लोगों (PIOs) से अपील की है कि जो लोग अपनी गाड़ी या साधनों से बाहर जा सकते हैं, वे जल्द से जल्द शहर छोड़कर किसी सुरक्षित जगह चले जाएं.

दूतावास ने अपने मैसेज में कहा, “जो भारतीय और PIO खुद के साधनों से बाहर निकल सकते हैं, वे तुरंत सुरक्षित स्थान पर जाएं.” यह पहली बार है जब दूतावास ने लोगों से खुद से बाहर निकलने की सलाह दी है. बताया जा रहा है कि तेहरान में डर का माहौल है और लोग बड़ी संख्या में शहर छोड़ रहे हैं.

ये भी पढ़ें-

Israel Iran Conflict Live: इजरायल का ईरान पर घातक अटैक, खामेनेई के करीबी कमांडर शादमानी को तेहरान में मार गिराया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इंडोनेशिया में भूकंप से तबाही, अब तक 20 की मौत
इंडोनेशिया में भूकंप से तबाही, अब तक 20 की मौत

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget