एक्सप्लोरर

जब पिचाई ने अमेरिकी सांसद को समझाया कि गूगल नहीं बनाता आईफोन

अमेरिकी सांसदों के सामने पेश हुए पिचाई को कुछ बेहद अनोखे सवालों का सामना करना पड़ा जिससे उनकी तकनीक की समझ की भी पोल खुली. एक सांसद को लगा कि आईफोन का निमार्ण गूगल करती है और उन्होंने इससे जुड़ा सवाल पिचाई से कर डाला.

वॉशिंगटन: गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई को अमेरिका के नेताओं के सामने पेश होना पड़ा. इस दौरान वो उन्हें ये बता रहे थे कि गूगल डेटा को कैसे इकट्ठा करता है और उसकी फिल्टरिंग का तरीका क्या है. लेकिन साढ़े तीन घंटों तक चले इस सत्र में पिचाई को कुछ बेहद अनोखे सवालों का सामना करना पड़ा जिससे अमेरिकी सांसदों की तकनीक की समझ की भी पोल खुली. इस दौरान एक सांसद के सावल के जवाब में पिचाई को बताना पड़ा कि आईफोन बनाने वाली कंपनी गूगल नहीं है.

द वर्ज पर छपी एक स्टोरी में बताया गया है कि सांसद स्टीव किंग ने उनसे ये सवाल किया. स्टीव ने पूछा, "मेरी सात साल की पोती चुनाव के दौरान अपना आईफोन इस्तेमाल कर रही थी और वो वैसा गेम खेल रही थी जैसा बच्चे खेलते हैं. इस दौरान उसके फोन पर उसके दादा (यानी स्टीव की) की तस्वीर सामने आती है. और मैं ऑन रिकॉर्ड ये नहीं बताने जा रहा कि उसके दादा की तस्वीर के साथ कैसी भाषा का इस्तेमाल किया गया था, लेकिन मैं आपसे पूछना चाहता हूं: बच्चों का गेम खेल रही सात साल की बच्ची के आईफोन पर ऐसा कुछ कैसे दिखाई दे सकता है?"

इसका जवाह देते हुए पिचाई को बेहद हिचकिचाहट का सामना करना पड़ा. उन्होंने कहा, "सांसद महोदय, आईफोन एक दूसरी कंपनी बनाती है (गूगल नहीं). मेरा मतलब है कि आपको तो पता ही है." इसका बाद झेंप गए किंग ने ठान ली कि फोन का ब्रांड मायने नहीं रखता. उन्होंने कहा, "ये एक एड्रॉयड भी हो सकता था. मेरा मतलब है कि ये एक सेकेंड हैंड फोन था." इसके जवाब में पिचाई ने कहा कि अब जब उनके पास सारी जानकारी है तो वो इसका जवाब दे सकते हैं और फिर बताया कि फोन में कोई नेटिफिकेशन ऑन रही होगी जिसकी वजह से ऐसी तस्वीर सामने आई होगी.

साढ़े तीन घंटे तक चले सवाल जवाब के इस दौर में सांसदों ने पिचाई के ऊपर सवालों की बारिश कर दी और कंज़र्वेटिवों के ख़िलाफ़ पक्षपात का भी आरोप लगाया. इस दौरान उनसे पूछा गया एक सावल वायरल हो गया है. पिचाई से पूछा गया था कि गूगल पर 'इडियट' लिखने पर ट्रंप की तस्वीरें क्यों दिखाई देती हैं. सिनेटर जो लोफ्रेन ने पिचाई से सवाल किया, "अभी जब हम गूगल पर इडियट शब्द को इमेज में सर्च करते हैं, डोनाल्ड ट्रंप की एक तस्वीर सामने आ जाती है. मैंने खुद ये करके देखा है, ऐसे क्यों होता है?"

इसके जवाब में पिचाई ने इतना लंबा और तकनीक से भरा बोझिल सा जबाव दिया जो आम लोगों के समझ से परे थे. ये इस बारे में था कि गूगल का सर्च कैसे काम करता है. पिचाई ने कहा, "जब कभी आप एक कीवर्ड सर्च करते हैं, गूगल ख़रबों वेबसाइट्स की इंडेक्स स्टोरीज़ आप तक लेकर आता है. फिर हम कीवर्ड को लेकर उनके पेजों के साथ मैच करते हैं और उन्हें 200 सिग्नलों के आधार पर मिलाते हैं- इनमें प्रासंगिकता, ताजगी, लोकप्रियता, अन्य लोग इसका उपयोग कैसे कर रहे हैं जैसी बातें शामिल होती हैं."

इसे समझाते हुए उन्होंने आगे कहा, "और किसी भी समय हम उस पर आधारित उस क्वेरी के लिए सबसे अच्छे खोज परिणामों को खोजने और रैंक करने की कोशिश करते हैं और फिर हम बाहरी रेटिंग देने वाले से उनका मूल्यांकन करवाते हैं और वो इसका मूल्यांकन ऑब्जेक्टिव गाइडलाइन्स के आधार पर करते हैं. ऐसे ही हम इस प्रक्रिया के सही तरीके से काम करने की बात को तय करते हैं."

इसके बाद लोफ्रेन ने व्यंग्यात्मक लहज़े में पूछा कि इसका मतलब ये है कि पर्दे के पीछे बैठा कोई छोटा आदमी ये तय नहीं करता कि लोग स्क्रीन पर किसे देखने जा रहे हैं. इसके जवाब में पिचाई ने कहा कि सर्च के नतीजों के मामले में गूगल में मैन्युअली कुछ नहीं किया जाता है.

ये भी देखें

घंटी बजाओ: क्या तीन राज्यों की जीत से राहुल गांधी ने साबित कर दिया है कि वो नरेंद्र मोदी को हरा सकते हैं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran Earthquake: भूकंप के तेज झटके से कांपी ईरान की धरती! रिक्टर स्केल पर मापी गई 5.5 की तीव्रता
भूकंप के तेज झटके से कांपी ईरान की धरती! रिक्टर स्केल पर मापी गई 5.5 की तीव्रता
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? अमेरिकी हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? US हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
अमेरिकी हमले से दहल उठा ईरान, चाबहार से हॉर्मुज तक भीषण धमाके, लगातार 9वीं रात हुआ अटैक
अमेरिकी हमले से दहल उठा ईरान, चाबहार से हॉर्मुज तक भीषण धमाके, लगातार 9वीं रात हुआ अटैक

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? CJP के प्रदर्शन के बीच गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे शिक्षा मंत्री
क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? CJP के प्रदर्शन के बीच गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे शिक्षा मंत्री
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
Embed widget